फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   On Badaun Road, the van rammed the scooty of two friends. Death of one

बदायूं रोड पर वैन ने दो दोस्तों की स्कूटी रौंदी. एक की मौत

Sun, 25 Oct 2020 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
On Badaun Road, the van rammed the scooty of two friends. Death of one
demo photo - फोटो : demo photo

दूसरे साथी की हालत गंभीर, टक्कर मारकर भाग निकला कार चालक

विज्ञापन
बरेली। शनिवार दोपहर बाद बदायूं रोड पर पराग डेयरी के सामने एक स्कूटी को एक वैन टक्कर मारकर भाग गई। इससे स्कूटी सवार एक किशोर की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार दोपहर बाद करगैना पुलिस चौकी से एक किमी दूरी पर पराग डेयरी के सामने यह हादसा हुआ। करगैना बाजार निवासी वीरपाल का 15 साल का बेटा महावीर अपने दोस्त 16 साल के अमित पुत्र स्वर्गीय रामपाल सिंह के साथ स्कूटी से घूमने निकला था। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। वे पराग डेयरी के सामने पहुंचे तो एक ईको वैन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना के बाद वैन लेकर ड्राइवर फरार हो गया। करगैना पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल गौरीशंकर ने दोनों लड़कों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया जहां महावीर की मौत हो गई जबकि अमित आईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। महावीर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि वैन का नंबर ट्रेस कर लिया है। उसे तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed