फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Old woman strangled to death, closely monitored

Bareilly News: वृद्धा की गला दबाकर की गई हत्या, करीबी रडार पर

Fri, 27 Mar 2026 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Old woman strangled to death, closely monitored
बरेली। प्रेमनगर इलाके में बुधवार रात पड़ोसियों की लड़ाई में वृद्धा मारूफ बेगम की मौत के मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि, हृदय रोग या ईंट मारने जैसी कोई बात पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सामने नहीं आई। इसमें गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। इससे वृद्धा के करीबी ही जांच के दायरे में आ गए हैं।
विज्ञापन

प्रेमनगर के ब्राह्मपुरा निवासी नदीम खां ने थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को बताया कि बुधवार रात घर में वह और उनकी मां मारूफ बेगम मौजूद थे। मां ह्रदय रोग से पीड़ित हैं। पड़ोसी मोहम्मद नदीम उनसे दुकान को लेकर रंजिश मानते हैं। रात नौ बजे करीब मोहम्मद नदीम, समीर, अरसल, अजीम, तस्लीम और कलीम ने दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुसने की कोशिश की। दरवाजे पर पथराव कर उत्पात मचाया। मारूफ को घेरकर पिटाई कर दी और ईंट मार दी। इससे उनकी मां मारूफ सदमे आ गईं और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नदीम की ओर से पुलिस ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इधर, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि वृद्धा के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन जांच के बाद ही कोई गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमनगर पुलिस को एक वीडियो भी मिला है, जिसमें मारूफ बेगम आराम से पानी पीती नजर आ रही हैं। यह वीडियो पड़ोसियों के हमले के बाद और मारूफ की मौत से पहले का बताया जा रहा है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि पड़ोसी उनके घर का दरवाजा पीटते रहे, लेकिन गेट अंदर से बंद होने की वजह से गाली-गलौज कर बाहर से ही लौट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed