फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   old woman deid in detaraction of remedisever injection

डीएम से गुहार के बाद भी नहीं मिला इंजेक्शन, मरीज की मौत

Thu, 29 Apr 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
old woman deid in detaraction of remedisever injection
बरेली। केमिस्ट एसोसिएशन की डीएम से फरियाद के बावजूद रेमडेसिविर इंजेक्शन न मिलने की वजह से रामपुर बाग की 67 वर्षीय शशि गोयल की बुधवार को मौत हो गई। तीन दिन पहले डॉक्टरों ने उन्हें रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत बताई थी। केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसके बाद प्रशासन के रवैये पर निराशा जताई है।
विज्ञापन

केमिस्ट एसोशिएसन के पदाधिकारियों ने कहा है कि प्रशासन को जीवनरक्षक दवाओं की आपूर्ति का ख्याल रखना चाहिए। दवा कारोबारी सतीश सेठी ने कहा कि इंजेक्शन समय पर मिल जाता तो शशि गोयल की जान बच सकती थी। मदद की गुहार लगाने के बावजूद सिस्टम ने निराश किया है। दवा कारोबार से जुड़े डीडीपुरम के एक और परिवार के बुजुर्ग की हालत गंभीर है। दवा व्यापारी दुर्गेश खटवानी ने कहा कि उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि संक्रमित हो रहे उनके परिवार के सदस्यों को बेहतर इलाज दिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि आगे जीवनरक्षक दवाओं की आपूर्ति बिना किसी दिक्कत के होती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed