{"_id":"61b266a0545f743d7a2967da","slug":"old-girder-removed-in-hulasnagra-highway-jammed-for-two-hours-bareilly-news-bly468649086","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा में हटाए गए पुराने गर्डर, दो घंटे जाम रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा में हटाए गए पुराने गर्डर, दो घंटे जाम रहा हाईवे
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी। हुलासनगरा क्रासिंग पर बृहस्पतिवार शाम चार बजे पुराने गार्डर खोलने के बाद उन्हें हटाना शुरू किया तो एक तरफ की रोड को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। इस वजह से दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए नए गार्डर लगाने की तैयारी चल रही है। बृहस्पतिवार को क्रासिंग के पास चार गार्डरों में तीन को खोलकर हटाने का कार्य किया गया। इस दौरान बीस-बीस मिनट तक शाहजहांपुर की ओर से आने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया। इस वजह से मीरानपुर कटरा की ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शाम को कई ट्रेनों के एक साथ गुजरने की वजह से फाटक देर तक बंद रखा गया। इस वजह से हाईवे पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। संवाद