फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   old age woman died due to strike in district hospital of shahjahanpur

डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की हड़ताल ने ले ली बुजुर्ग महिला की जान

Sat, 22 Jun 2019 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
old age woman died due to strike in district hospital of shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

जिला अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों की हठधर्मिता से शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। मरीज के तीमारदारों से तकरार के बाद पैरामेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। इससे वृद्धा का इलाज नहीं हो सका और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद जिला अस्पताल में काफी हंगामा हुआ। 

विज्ञापन



ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित सिंधौली के गांव पनबाड़ी निवासी रविंद्रनाथ दीक्षित की 65 वर्षीय पत्नी गिरिजा देवी को परिवार वालों ने बृहस्पतिवार रात जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह से ही गिरिजा देवी के नाते-रिश्तेदार उनको देखने आने लगे। दोपहर 12:30 बजे नर्स ने वार्ड में ज्यादा तीमारदार होने की बात कहकर इनसे बाहर जाने को कहा। 
विज्ञापन


एक रिश्तेदार राजकमल का आरोप है कि नर्स का व्यवहार अच्छा नहीं था। इस पर दोनों पक्षों में तकरार हो गई। इसी दौरान नर्सेज एसोसिएशन के नेता संदेश भी आ गए। इसके बाद विवाद बढ़ गया। संदेश का आरोप है कि उनके साथ धक्का-मुक्की की गई।  संदेश के आह्वान पर पैरामेडिकल स्टाफ के साथ फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन ने हड़ताल शुरू कर दी। कार्रवाई की मांग को लेकर सभागार में एकत्र हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सीएमओ डॉ. आरपी रावत ने स्टाफ को समझाया, लेकिन स्टाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़ा रहा। इस दौरान गिरिजा देवी ने दम तोड़ दिया। इससे माहौल और भी गरमा गया। सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. आरपी रावत, सीओ सिटी महेंद्रपाल सिंह ने अस्पताल पहुंच कर दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले को निपटाया। 


करीब तीन घंटे तक चली उठापटक के बीच मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मृत महिला के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया है।

वार्ड में ज्यादा भीड़ होने और ऊंची आवाज में बोलने को लेकर तकरार हुई थी। वृद्धा के परिवार वाले भी जानते थे कि ब्रेन ट्यूमर का इलाज यहां संभव नहीं है। इसलिए काफी रिश्तेदार देखने यहां आ रहे थे। फिर भी अगर किसी की गलती सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. एमपी गंगवार, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed