फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officials will keep an eye on cow shelters using the 'third eye' (surveillance cameras).

Bareilly News: गोशालाओं पर तीसरी आंख से नजर रखेंगे अधिकारी

Thu, 18 Jun 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 18 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Officials will keep an eye on cow shelters using the 'third eye' (surveillance cameras).
मीरगंज। गोवंशों की सुरक्षा और गोशालाओं में व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने के लिए मीरगंज क्षेत्र की सभी नौ गोशालाओं और नंदीशालाओं को सीसी कैमरों लगाए गए हैं। अब सैजना, चुरई दलपतपुर, कपूरपुर, तिलमास, नगर पंचायत मीरगंज सहित नौ गोशालाओं-नंदीशालाओं में गतिविधियों की निगरानी विकास भवन में की जाएगी। इससे गोवंशों की देखभाव, स्वच्छता आदि की जानकारी रखी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों की गोशालाओं में अव्यवस्थाओं की शिकायतों पर यह निर्णय किया गया है। एडीओ पंचायत वीरपाल सिंह ने बताया कि नौ जगह कैमरे लगाए जा चुके हैं। नई व्यवस्था के तहत ग्राम प्रधान, सचिव, खंड विकास अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी केयरटेकरों पर भी नजर रखेंगे।
विज्ञापन



गोशाला में अनियमितताओं की रिपोर्ट बीडीओ को भेजीक्योलड़िया। भदपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मधुनगला में बुधवार को वृहद गोशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी विशाल दीक्षित को गोशाला में गंदगी दिखी। पशुओं को मानक के अनुसार पशु आहार नहीं दिया जा रहा था। चार केयरटेकर मौजूद मिले। 22 क्विंटल भूसा, पांच क्विंटल हरा चारा, एक क्विंटल जई और चोकर के छह कट्टे का स्टॉक मिला। पशुओं को लू से बचाने के लिए सेट तीन-चार पर त्रिपाल डालने का निर्देश दिया गया था। निरीक्षण के दौरान त्रिपाल डला नहीं पाया गया। 25-30 गोवंशीय पशुओं को टैग नहीं लगे थे। अभिलेख मांगने पर केयरटेकर नहीं दिखा सके। गोशाला में लगे दो कैमरे ब्लॉक है, उनको सही करने का निर्देश दिया गया। अधिकारी ने इसकी रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी कौशल कुमार गुप्ता को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed