Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officials will be stationed at 27 power substations to ensure uninterrupted supply during Diwali.

Bareilly News: दिवाली पर निर्बाध आपूर्ति देने के लिए 27 विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात रहेंगे अधिकारी

Thu, 05 Nov 2026 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Officials will be stationed at 27 power substations to ensure uninterrupted supply during Diwali.
बरेली। दिवाली और गोवर्धन पूजा पर शहर की बिजली व्यवस्था सुचारु रखने के लिए विद्युत निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहार के दौरान बिजली आपूर्ति में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए शहर के सभी 27 विद्युत उपकेंद्रों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन



अधीक्षण अभियंता ललित कुमार ने बताया कि सिविल लाइंस प्रथम, द्वितीय और तृतीय, कैंट, रामपुर बाग, मिशन कंपाउंड, कुतुबखाना और सीबीगंज समेत सभी 27 उपकेंद्रों पर ड्यूटी लगाई गई है। विशेष ड्यूटी की निगरानी अधिशासी अभियंताओं, सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं को सौंपी गई है।
विज्ञापन

निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने उपकेंद्रों पर नियमित रूप से मौजूद रहें और बिजली संबंधी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराएं। छह नवंबर से 11 नवंबर तक रोजाना शाम चार बजे से रात 12 बजे तक अधिकारी उपकेंद्रों पर तैनात रहकर बिजली व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हेल्प डेस्क बनी, जारी किए गए नंबर
रामपुर बाग - 9557727006
कुतुबखाना - 9412295886
राजेंद्रनगर - 9412295887
किला - 9412295885
ट्रांसफार्मर खराब होने पर मोबाइल ट्रांसफार्मर रहेगा तैयार
निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर में दिवाली के दौरान बिजली की मांग अधिक रहती है। उपभोक्ताओं को कटौती का सामना न करना पड़े इसके लिए ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना पर फौरन मोबाइल ट्रांसफार्मर संबंधित क्षेत्र में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed