फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officials inspected the Urs site

Bareilly News: अधिकारियों ने उर्स स्थल का किया मुआएना

Thu, 01 May 2025 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Officials inspected the Urs site
बरेली। उर्स-ए-ताजुश्शरिया के लिए मथुरापुर स्थित उर्स स्थल जामियतुर्रजा इस्लामिक सेंटर पर तैयारी की जा रही है। यहां मंच और बड़ा पंडाल बनाया जा रहा है। जहां जायरीन जुटेंगे। इसकी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बुधवार को तमाम अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

हजरत मुफ्ती अख्तर रजा खां अजहरी मियां का दो दिवसीय उर्स चार व पांच मई को मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत दरगाह ताजुश्शरिया से होगी। मुख्य कार्यक्रम जामियतुर्रजा में होंगे। उर्स खानकाह ताजुश्शरिया के सज्जादानशीन व काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती में होगा। इसमें जायरीन को सुविधाएं और सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचे थे। इसमें सीओ प्रथम आशुतोष शिवम, सीओ द्वितीय अजय कुमार, सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव, प्रशासनिक व नगर निगम आदि के अधिकारी थे।
विज्ञापन

जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खां ने बताया कि उन्होंने कुछ ट्रेनों में कोच बढ़ाने और स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए डीआरएम मुरादाबाद से अनुरोध किया है। इसमें उन्होंने बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली आदि की ट्रेनें हैं। साथ ही स्टेशन पर यात्रियों के सुविधा मुहैया कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed