फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   official waiting for fund to fire air gun on monkeys

एयरगन का पेमेंट कराएं तो अफसर बंदर दौड़ाएं

Wed, 21 Feb 2018 12:38 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 21 Feb 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
official waiting for fund to fire air gun on monkeys
monkey - फोटो : AFP
बंदरों को भगाने के लिए खरीदी गई एयरगन का पेमेंट कृषि विभाग में मुद्दा बन गई है। बिना किसी वित्तीय स्वीकृति और बजट के उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) ने एयरगन खरीद तो ली, लेकिन अब उसके भुगतान के लिए लंबे समय से पत्राचार चल रहा है। अब इस मामले में जिलाधिकारी से भी एयरगन का भुगतान कराने की फरियाद की गई है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) अशोक कुमार यादव ने चार महीने पहले विभाग की बिलवा स्थित आईपीएम प्रयोगशाला में बंदरों के उत्पात से सुरक्षा करने के नाम पर एक एयरगन खरीद डाली और इसका 7705 रुपये का बिल उप कृषि निदेशक कार्यालय को भुगतान के लिए भेज दिया। चार महीने से यह भुगतान लटका पड़ा है। उप कृषि निदेशक कार्यालय से पहले तो यह कहते हुए एयरगन का भुगतान करने से इंकार कर दिया गया कि नियमानुसार बगैर लाइसेंस के एयरगन रखना अवैध है, लिहाजा इसका भुगतान नहीं किया जा सकता। इस पर उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) कार्यालय से कलेक्ट्रेट स्थित शस्त्र कार्यालय से इस संबंध में जानकारी ली गई। जब यह साफ हो गया कि एयरगन के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं है तो अशोक कुमार ने यादव ने अब उप कृषि निदेशक को फिर पत्र लिखा है। एयरगन के भुगतान को लेकर चल रहा पत्राचार इन दिनों कृषि विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि एयरगन खरीदने के लिए किसी तरह की वित्तीय स्वीकृति नहीं ली गई थी, न यह बताया गया था कि इसका कौन इस्तेमाल करेगा। एयरगन से बंदर कैसे भागेंगे, इसका भी कोई ख्याल नहीं रखा। 
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) ने एक बार फिर अफसरों को लिखा है कि बंदरों को भगाने के लिए खरीद गई एयरगन का भुगतान अतिशीघ्र कराया जाए। उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी को भेजी है और उनसे भुगतान कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की फरियाद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed