{"_id":"6add0bedb7a3a02d870b0d8a","slug":"officers-visited-the-station-to-check-on-the-candidates-bareilly-news-c-4-bly1015-995068-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अफसरों ने स्टेशन जाकर अभ्यर्थियों का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अफसरों ने स्टेशन जाकर अभ्यर्थियों का जाना हाल
Sun, 25 Oct 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पीईटी में शामिल होने के लिए शनिवार रात हजारों अभ्यर्थी जंक्शन व बस स्टैंड पहुंच गए। रात 11 बजे एडीजी जोन रमित शर्मा, डीआईजी बरेली रेंज अजय कुमार साहनी व एसएसपी अनुराग आर्य ने जंक्शन का निरीक्षण किया। तीनों पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ प्लेटफाॅर्म पर गश्त की। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की चेकिंग के निर्देश दिए। अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद अभ्यर्थियों से संवाद कर उनके ठहरने की व्यवस्था के बारे में जानकारी की। सुबह परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के साधनों के बारे में भी पूछा गया। अभ्यर्थियों को पुलिस का पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। एसपी सिटी चिराग जैन व सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम भी यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन