{"_id":"6913a4e4927c6d0633093b4e","slug":"officers-remained-absent-in-the-tehsil-complainants-kept-wandering-bareilly-news-c-4-1-bly1039-764135-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तहसील में अनुपस्थित रहे अफसर, भटकते रहे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तहसील में अनुपस्थित रहे अफसर, भटकते रहे फरियादी
विज्ञापन
मीरगंज/ नवाबगंज/ बहेड़ी। विभिन्न तहसील कार्यालयों में सोमवार को अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस दौरान इन स्थानों पर पहुंचे फरियादी भटकते रहे। कुछ फरियादी मायूस होकर लौट गए तो कुछ घंटों अधिकारियों के आने तक का इंतजार करते रहे। बाद में उन सभी को लौटना पड़ा।
सोमवार को बरेली मुख्यालय पर विशेष गहन पुनरीक्षण की बैठक में शामिल होने के कारण मीरगंज तहसील से एसडीएम आलोक कुमार सिंह, तहसीलदार आशीष कुमार, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, बीडीओ आनंद विजय यादव सहित अधिकांश अधिकारी यहां मौजूद नहीं रहे। इसकी सूचना अधिकांश फरियादियों को नहीं हो पाई। यही हाल नवाबगंज और बहेड़ी में भी रहा।
सामान्य कामकाज ठप
बार एसोसिएशन के सह सचिव यशपाल सिंह यादव ने बताया कि अधिकारियों की अनुपस्थिति से तहसील का सामान्य कामकाज ठप रहा। उन्होंने कहा कि दूरदराज़ के गांवों से आने वाले फरियादी और वादकारी निराश होकर लौट गए। प्रशासन को ऐसी स्थिति में पूर्व सूचना देनी चाहिए ताकि जनता को असुविधा न हो। संवाद
विज्ञापन
पूरे दिन तहसील परिसर में सन्नाटा पसरा रहा और लोगों में प्रशासनिक उदासीनता को लेकर नाराज़गी देखने को मिली।