फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officers recommended NOC, employees are holding back the file

Bareilly News: अफसरों ने की एनओसी की संस्तुति, कर्मचारी अटका रहे फाइल

Sun, 20 Apr 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Officers recommended NOC, employees are holding back the file
बरेली। चेतावनी और कार्रवाई के बावजूद विद्युत निगम के कर्मचारी बिजली कनेक्शन देने में आनाकानी कर रहे हैं। अफसरों की संस्तुति के बावजूद फाइलों को अटकाया जा रहा है। समाधान दिवस में शिकायत आने पर एक्सईएन विद्युत को समस्या के निस्तारण के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रेमनगर नेहरू पार्क निवासी गिरधर गोपाल के प्रार्थनापत्र के अनुसार, शिक्षण संस्थान के लिए उन्होंने आठ किलोवाट कॉमर्शियल कनेक्श्न के लिए आवेदन किया था। सभी दस्तावेजों की जांच के बाद अधिकारियों ने एनओसी की संस्तुति कर दी, पर कर्मचारियों ने आदेश को दरकिनार कर फाइल अटका दी है। प्रभारी अधिकारी एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने एक्सईएन को प्रकरण की जांच कर 15 दिन में कनेक्शन संबंधी कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट से अवगत कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

भोजीपुरा निवासी प्रीतम लाल ने 10 बीघा गेहूं की फसल में आग लगने की जानकारी देकर मुआवजे की मांग की है। बताया कि पड़ोसी खेत के मालिकों ने कंबाइन से फसल कटवाकर पराली में आग लगा दी। इससे उनके खेत की फसल जलकर खाक हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


पहुंचे 41 फरियादी, समाधान शून्य
सदर तहसील में शनिवार को समाधान के लिए 41 फरियादी प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। इसमें राजस्व विभाग संबंधी 19, पुलिस की 16, समाज कल्याण की एक समेत अन्य विभागों की पांच शिकायतें रहीं। संबंधित विभागों को समाधान के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed