{"_id":"60a02b558ebc3ed22714087e","slug":"officers-reached-old-city-to-see-the-condition-of-lockdown-bareilly-news-bly4466651178","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का हाल देखने पुराना शहर पहुंचे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का हाल देखने पुराना शहर पहुंचे अफसर
विज्ञापन
बाजार का निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अयूब खां चौराहे पर रस्सी बांधकर की गई चेकिंग
विज्ञापन
बरेली। ईद के बाद पुलिस अब सख्ती से लॉकडाउन पालन कराने की तैयारी कर रही है। शनिवार को पुलिस अधिकारी सड़क पर निकले और थानों की पुलिस ने भी अपने इलाकों में चेकिंग की।
डीएम नितीश कुमार व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बारादरी थाना क्षेत्र के पुराना शहर इलाके में जाकर लॉकडाउन की स्थिति देखी। अधिकारियों को सूचना मिल रही थी कि इस क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है। अधिकारियों ने स्थानीय संभ्रांत लोगों से बात कर उन्हें कोरोना वायरस के खतरे के प्रति सचेत किया। स्थानीय लोगों से बात की और कहा कि लॉकडाउन आपकी सुरक्षा के लिए है। घरों में रहकर हम कोरोना का प्रकोप काफी हद तक कम कर सकते हैं।
इधर, कोतवाली पुलिस ने अयूब खां चौराहे पर जबर्दस्त चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने चौराहे से चारों ओर जाने वाले रास्ते को चारों ओर से रस्सी लगाकर बंद कर दिया और हर रास्ते पर थोड़ी जगह छोड़ी। इससे लापरवाही कर रहे व बिना मास्क पहने जा रहे लोग पकड़ में आ गए। बड़ी संख्या में इनके चालान किए गए।