{"_id":"674a2ded32618d627a035617","slug":"officers-had-gone-to-the-mosque-along-with-hindu-terrorist-organizations-taukir-bareilly-news-c-4-lko1064-531253-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू आतंकवादी संगठनों को साथ लेकर मस्जिद में गए थे अधिकारी : तौकीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू आतंकवादी संगठनों को साथ लेकर मस्जिद में गए थे अधिकारी : तौकीर
विज्ञापन
- मौलाना बोले- सीएम को बदलने के लिए केंद्र के इशारे पर बिगाड़ा जा रहा प्रदेश का माहौल, पिस रहे मुसलमान, संभल जाते वक्त सीबीगंज में पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुचलके पर रिहा होने के बाद दिल्ली के लिए रवाना
बरेली। इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि संभल को आग में झोंकने की कोशिश की गई है। वहां मुसलमानों की हत्या की गई है। वहां मस्जिद का सर्वे करने पहुंचे अधिकारी हिंदू आतंकवादियों को साथ लेकर गए थे। वे जूते पहनकर मस्जिद में घुसे। उन्मादी नारे लगाए। वे पत्थर अपने साथ लेकर गए थे, कि अगर मुसलमान पत्थर नहीं फेंकेगा तो हम फेंकेंगे ताकि पुलिस को गोली चलाने का मौका मिल जाए। वहां के अधिकारियों को हटाया जाए और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों को सजा दी जाए।
संभल के लिए रवाना होते वक्त शुक्रवार को इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर प्रदेश का माहौल खराब किया जा रहा है। केंद्र सरकार मुख्यमंत्री को बदलना चाहती है। केंद्र और प्रदेश सरकार की इस लड़ाई में मुसलमान पिस रहा है। संभल में पुलिस-प्रशासन पहले से तैयार बैठा था कि बस ऑर्डर आना है और मस्जिद में घुस जाना है।
विज्ञापन
मौलाना ने कहा कि पहले भी सर्वे हुआ, मुसलमानों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो वे दंगा कराने में नाकाम हो गए। दूसरे सर्वे के बहाने साजिशन बवाल कराया गया। उन्होंने संभल में तैनात सभी अधिकारियों को हटाने की मांग भी उठाई। मौलाना ने संभल हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। कहा कि बेइमानी और सांप्रदायिकता के आधार पर जो भी मामले हो रहे हैं, उन सब पर सुप्रीम कोर्ट को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए।
संभल जाते वक्त सीबीगंज में गिरफ्तारी और फिर रिहाई के बाद मौलाना ने कहा कि आज तो रोक लिया गया, लेकिन मैं बाद में संभल जाऊंगा। मेरे बच्चे मारे गए हैं, हमें दुख है। इसके बाद मौलाना दिल्ली के लिए रवाना हो गए। संवाद