फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officers did not reach the police station resolution day

Bareilly News: थाना समाधान दिवस में नहीं पहुंचे अधिकारी

Sun, 09 Nov 2025 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Officers did not reach the police station resolution day
फतेहगंज पूर्वी। कस्बे से देहात के लोग शनिवार को थाना समाधान दिवस में पहुंचे, लेकिन यहां कोई अधिकारी नहीं मिला। यहां कानूनगो, लेखपाल और इंस्पेक्टर संतोष कुमार ही मिले, जिन्होंने लोगों की समस्याओं के निस्तारण के प्रयास किए। इसमें सिर्फ सात शिकायतें दर्ज हुईं, जो कि जमीनी संबंधित मामलों से जुड़े थे। इनमें से एक अन्य शिकायत को थाना प्रभारी ने निस्तारित कराया। उपजिलाधिकारी फरीदपुर मल्लिका नैन ने बताया कि तहसीलदार को रोस्टर के अनुसार समाधान दिवस में पहुंचना था, लेकिन वह सरकारी कार्य से हाईकोर्ट चले गए हैं। संवाद
विज्ञापन

-------
मीरगंज में चार शिकायतों में से एक का निस्तारण

मीरगंज। थाना सभागार में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस सीओ मीरगंज अजय कुमार एवं थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें कुल चार शिकायतें पंजीकृत हुईं। एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। वहीं, शाही में थानाध्यक्ष शाही धर्मेंद्र कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में दो शिकायतें पंजीकृत हुईं, लेकिन किसी भी शिकायत का निस्तारण नही हो सका। संवाद
विज्ञापन

--
ओवरब्रिज निर्माण से पूर्व नहीं बनाई सर्विस लेन, शिकायत
फरीदपुर। पितांबरपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन इससे पूर्व सर्विस लेन नहीं बनाई है। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। लाइनपार मठिया निवासी बबलू ठाकुर व मोहित सिंह ने थाना समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ठेकेदार ओवरब्रिज का निर्माण करा रहे हैं। सर्विस लेन न बनने से रास्ता बंद हो गया। वहां से आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। शिकायतकर्ताओं ने सर्विस लेन बनाने की मांग की है। वहीं, लाइनपार मठिया निवासी एडवोकेट विपिन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सर्विस लेन बनाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed