फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officers came into action after the death, served notices to quacks

Bareilly News: मौत के बाद हरकत में आए अफसर, झोलाछापों को थमाए नोटिस

Mon, 19 May 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Officers came into action after the death, served notices to quacks
क्यारा भउआपुर के सिद्ध बाबा मेडिकल किया सील
विज्ञापन

बरेली। जूस पीने से हालत बिगड़ने पर झोलाछाप के इलाज से मीरगंज ठिरिया निवासी युवती की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसर जागे। रविवार को मीरगंज समेत कई इलाकों के झोलाछापों की दुकान पर पहुंचे। इस दौरान क्यारा के सिद्ध बाबा मेडिकल को सील किया गया। बाकी को नोटिस थमाया गया।
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक युवती की मौत का मामला संज्ञान में आने पर झोलाछापों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। क्यारा के भउआपुर सिद्ध बाबा मेडिकल में कुंडी से ग्लूकोज की बोतल लटकाकर मरीज को चढ़ाई जा रही थी। इसे तत्काल सील किया गया। इसके अलावा लाल फाटक के न्यू अपेक्स हॉस्पिटल, कांधरपुर के न्यू श्री नारायण हॉस्पिटल, आर्या हॉस्पिटल, अजय पैथोलॉजी, पीलीभीत बाइपास स्थित झोलाछाप सुजीत अग्रवाल, मोहम्मद अंसार अहमद, मोहम्मद असलम अली के क्लीनिक की जांच कर नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

मीरगंज के रामलाल वर्मा, श्री देवराज जनता मेडिकल स्टोर, आशा सिंह मीत मैटरनिटी होम काे नोटिस थमाकर स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि, विभागीय कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। नियमानुसार एमबीबीएस डॉक्टर और हॉस्पिटल संचालकों को नोटिस दिया जाता है। जबकि झोलाछापों पर बगैर नोटिस विधिक कार्रवाई की जानी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed