फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Occupiers driven from district hospital road, encroachment drive launched on hundred foot road

जिला अस्पताल रोड से खदेड़े गए कब्जेदार, सौ फुटा रोड पर भी चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Tue, 15 Dec 2020 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Occupiers driven from district hospital road, encroachment drive launched on hundred foot road
कब्जा करने वालों का सामान जब्त करती नगर निगम की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। नगर निगम ने मंगलवार को जिला अस्पताल रोड और सौ फुटा रोड पर अतिक्र मण हटाओ अभियान चलाया। जिला अस्पताल रोड से अस्थाई कब्जेदारों को खदेड़ा गया तो सौ फुटा रोड से खोखे हटाए गए। दुकानों के बाहर किए गए पक्के निर्माण भी तोड़ दिए गए।
विज्ञापन

अतिक्र मण प्रभारी ललतेश कुमार सक्सेना, प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल भोला सिंह और टीम प्रभारी जयपाल सिंह पटेल टीम के साथ सदर कोतवाली के सामने पहुंचे। यहां ठेलों पर फेरी लगाने वालों को खदेड़ा गया। यह ठेले वाले सुबह से ही सड़क पर लाइन लगाकर ठेले खड़े कर देते है। यही हाल इंद्रा मार्केट और जिला अस्पताल के आगे घंटाघर तक है। यहां से कब्जे हटाने की कार्रवाई की गई। इसके बाद टीम सौ फुटा रोड पहुंची यहां अतिक्रमण कर रखे गए खोखे हटाए गए। दुकानों के बाहर किए गए पक्के निर्माण भी तोड़े गए। अतिक्रमण प्रभारी ने बताया कि कब्जे हटाकर पुलिस को सूचित कर दिया गया है। अगर यहां दोबारा कब्जा होता है तो उसके लिए पुलिस जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन

कार्रवाई के एक-दो दिन बाद फिर हो जाते हैं कब्जे
बरेली। नगर निगम की टीम पिछले एक महीने से लगातार कब्जों के खिलाफ अभियान चला रही है मगर कब्जेदारों पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। कार्रवाई के एक-दो दिन बाद ही उस जगह पर दोबारा कब्जा कर लिया जता है। डेलापीर गेट पर फि र रेता बजरी और मार्बल वालों ने फु टपाथ तक कब्जा करना शुरू कर दिया है, जबकि कुछ दिनों पहले ही नगर निगम की टीम ने स्टेडियम रोड और डेलापीर पर कब्जेदारों के खिलाफ अभियान चलाया था। अतिक्रमण प्रभारी ने बताया कि स्टेडियम रोड पर दोबारा अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी रोड से कब्जेदार हटे
बरेली। यूनिवर्सिटी की दीवार से सटाकर रेता बजरी और ईंट बेचने वालों ने कब्जा किया हुआ था। अमर उजाला ने कब्जों की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। कब्जों के चलते इस सड़क पर जाम की समस्या हो रही थी। निगम की कार्रवाई के बाद यहां कब्जेदारों ने जमीन छोड़ दी है। इस समय रेता बजरी व ईंट वालों के कब्जे नहीं हैं। हालांकि सेटेलाइट पर कार बाजार वालों का कब्जा अभी तक बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed