{"_id":"6802c3c0a3fccd45f3047cf9","slug":"occupied-private-land-by-claiming-it-to-be-waqf-land-accused-of-building-a-mausoleum-bareilly-news-c-4-lko1064-621583-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: निजी भूमि को वक्फ का बताकर किया कब्जा, मजार बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: निजी भूमि को वक्फ का बताकर किया कब्जा, मजार बनाने का आरोप
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की राधा कुंज कॉलाेनी में कुछ लोगों ने निजी भूखंंड को वक्फ का बताकर कब्जा कर लिया। वहां एक मजार भी बनवा दी। भूखंड पर खड़े अशोक के पांच हरे पेड़ भी कटवा दिए। भू स्वामी ने एसपी सिटी मानुष पारीक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मकला मेंशन निवासी रवेंद्र नारायण मेहरोत्रा का कहना है कि कि उन्होंने अपनी मां के नाम से इज्जतनगर क्षेत्र में राधा कुंज कॉलोनी बसाई है। कुछ लोगों ने कॉलोनी स्थित उनके निजी भूखंड की 60 गज से ज्यादा भूमि को वक्फ का बताकर वर्ष 2012 में सपा सरकार के दौरान उस पर मजार का निर्माण करा दिया। मजार के पास ही अशोक के पांच पेड़ खड़े थे। उनको भी कटवाकर बेच दिया। बाकी जमीन पर भी कब्जा कर रहे हैं। एसपी सिटी मानुष पारीक का कहना है कि इज्जतनगर थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संवाद