फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Obscene photos and videos were made viral for not paying extortion money of Rs 5 lakh

Bareilly News: पांच लाख की रंगदारी न देने पर वायरल किए अश्लील फोटो-वीडियो

Thu, 08 May 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Obscene photos and videos were made viral for not paying extortion money of Rs 5 lakh
बरेली। यौन उत्पीड़न का विरोध करने और पांच लाख रुपये रंगदारी न देने पर दूसरे समुदाय के युवक ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। महिला की तहरीर पर बारादरी थाना पुलिस ने वाराणसी निवासी आजाद शेख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना बीसलपुर के एक गांव की महिला पति के साथ काफी समय से बारादरी थाने के एक मोहल्ले में रहती है। महिला का कहना है कि उसके घर पर वाराणसी के सिकरोल भाग-2 अर्दली बाजार, वरुणा निवासी आजाद शेख का आना-जाना था।
विज्ञापन

आजाद ने चोरी-छिपे उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद इन्हें वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करने लगा। उसने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये देने से इन्कार करने पर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला अनुसूचित जाति की है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed