फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Obscene acts were committed with a student while going home from college, report

Bareilly News: कॉलेज से घर जा रही छात्रा से की अश्लील हरकतें, रिपोर्ट

Tue, 29 Oct 2024 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 29 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Obscene acts were committed with a student while going home from college, report
नवाबगंज। काॅलेज से घर लौट रही एक छात्रा के साथ शोहदे ने अश्लील हरकतें कर दी। इससे परेशान छात्रा ने एंटी रोमियो स्क्वॉयड से शिकायत की। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। वहीं, छात्रा की तहरीर पर थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

नगर के एक इंटर कालेज में मोहल्ला नई बस्ती की छात्रा कक्षा 10वीं में पढ़ती है। लंबे समय से एक शोहदा उसे परेशान कर रहा था। छात्रा के पिता ने उसके घर जाकर शिकायत की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नही आया।
विज्ञापन

सोमवार को काॅलेज की छुट्टी होने के बाद वह अपने घर जा रही थी, इसी बीच आरोपी ने अश्लील हरकतें कर दीं। विरोध करने पर आरोपी फरार हो गया। छात्रा ने काॅलेज के गेट के पास ही एंटी रोमियो स्क्वॉयड से शिकायत की। पुलिस टीम छात्रा को लेकर आरोपी के घर पहुंच गई। घर से वह फरार हो चुका था। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नवाबगंज कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed