फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Objectionable map of India made on Kudeshiya bridge, photo goes viral, corporation got it whitewashed

Bareilly News: कुदेशिया पुल पर भारत का आपत्तिजनक नक्शा बनाया, फोटो वायरल, निगम ने कराई पुताई

Sat, 18 Jan 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Objectionable map of India made on Kudeshiya bridge, photo goes viral, corporation got it whitewashed
बरेली। नैनीताल रोड स्थित कुदेशिया पुल की दीवार पर पेंटर ने भारत का गलत नक्शा बना दिया। इसका फोटो वायरल हुआ तो कई घंटे बाद अफसरों ने संज्ञान लिया। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पुताई कराई।
विज्ञापन

अनूप रायजादा ने शुक्रवार शाम सात बजे कुदेशिया फाटक पर बनाए गए चित्र को अटैच करते हुए एक्स पर पोस्ट डालकर शासन-प्रशासन के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ राष्ट्र विरोधी काम करने के मामले में कार्रवाई की जाए। इस वॉल पेंटिंग में भारत के नक्शे पर झाडू से सफाई करते हुए एक व्यक्ति को दिखाया गया था। नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि पेंटर को मानचित्र की सही जानकारी नहीं थी। इसकी वजह से ऐसा हुआ। जैसे ही जानकारी सामने आई, टीम को मौके पर भेजकर पुताई करा दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed