{"_id":"676ea03095addacb9304c9d4","slug":"objectionable-comments-in-whatsapp-group-jamaat-raza-e-mustafa-demands-action-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी, जमात रजा-ए-मुस्तफा ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी, जमात रजा-ए-मुस्तफा ने की कार्रवाई की मांग
Fri, 27 Dec 2024 06:12 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 27 Dec 2024 06:12 PM IST
सार
जमात रजा-ए-मुस्तफा ने आजाद हिंदू सेना बरेली व्हाट्सएप ग्रुप में ख्वाजा गरीब नवाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया है। जमात ने सीओ प्रथम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जमात रजा-ए-मुस्तफा के पदाधिकारी व सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में हिंदू संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप में ख्वाजा गरीब नवाज की शान में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। जमात रजा-ए-मुस्तफा का प्रतिनिधि मंडल मोइन खान के दिशा-निर्देश पर शुक्रवार को सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव से मिला। जमात के पदाधिकारी मोइन खान ने बताया कि व्हाट्सएप पर आजाद हिंदू सेना नाम से ग्रुप चल रहा है, जिसमें ख्वाजा गरीब नवाज के नाम पर अपमानजनक टिप्पणी की गई है। उन्होंने ग्रुप एडमिन व उससे जुड़े सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
मोइन खान ने बताया कि पूर्व में भी एक ऐसा ही मामला सामने पेश आया है, जो यूपी पुलिस में तैनात सिपाही जिसका नाम अजय गोस्वामी है, जिसने व्हाट्सएप ग्रुप में मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी एवं भड़काऊ पोस्ट कर माहौल खराब करने का काम किया था लकिन पुलिस इसपर कोई संज्ञान नहीं लिया। इससे ऐसे लोगों के हौसले बढ़ रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में मोइन खान के साथ बानखाना ब्रांच के सदर शईब उद्दीन रजवी, मुहम्मद कमर रजा, अमीर रजा, बिलाल रजा घोसी, रकी उद्दीन रजवी अदनान रजा, वसीम रजा, साहिल, शमसुल व स्थानीय निवासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन