{"_id":"58fa33df4f1c1b91338b4a6c","slug":"objection-to-ward-delimitation-perspiration","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड परिसीमन पर आपत्ति जताने में छूट रहे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड परिसीमन पर आपत्ति जताने में छूट रहे पसीने
बरेली।
Updated Sat, 22 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Objection to ward delimitation Perspiration
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम वार्ड परिसीमन के बाद एक सप्ताह तक आपत्ति मांगी गई, लेकिन आपत्ति करने वाले परेशान हैं। न तो निगम में उनकी कोई सुन रहा है और न ही कलक्ट्रेट में। इसके चलते शुक्रवार को कई लोग परेशान होकर इधर-उधर घूमते रहे।
भाजपा के सौरभ जैन और सामाजिक समरसता के प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य रामप्रसाद अग्रवाल शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां किसी भी पटल पर उनकी आपत्ति नहीं ली गई और नगर निगम जाने को कहा। उन्हें बताया गया कि कलक्ट्रेट में केवल नगर पालिका से संबंधित आपत्तियां ही ली जा रही हैं। इसके बाद दोनों नगर निगम पहुंचे। यहां केंद्रीय कार्यालय पटल पर आपत्ति नहीं ली गई। जनसंख्या गणना इकाई में राम सिंह के पास आपत्तियां दर्ज कराने को कहा गया, लेकिन वहां भी मना कर अपर नगर आयुक्त के पास भेजा गया। वहां से मुख्य अभियंता सूरजपाल के यहां जाने को कहा गया, जहां मुख्य अभियंता ने उन्हें ड्राफ्टमैन हसन भारती के पास भेजा। यहां भी शिकायत नहीं ली गई। जैन ने बताया कि वार्ड 48 हार्टमैन कॉलोनी, वार्ड 51 सुर्खा छावनी के वार्ड के नाम और उनके अंतर्गत आने वाले मोहल्लों के नाम दिए परिसीमन से मेल नहीं खाते हैं। यदि उन्हें आपस में बदल दिया जाए तो उस त्रुटि का सुधार हो सकता है। इसी तरह दूसरे वार्ड 48 व वार्ड 51 के सीमा विभाजन से संबंधित है।