फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   O Bhavani! You are paramount

हे भवानी! सर्वोपरि तुम्ही हो

Fri, 10 Nov 2017 02:21 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 10 Nov 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी तय करने में बड़े-बड़े दिग्गजों को भगवान याद आ गए। दुर्गा यानी भवानी को शक्ति का प्रतिरूप माना जाता है, शायद इसीलिए भाजपा में इन दिनों कार्यकर्ताओं, समर्थकों से लेकर दिग्गजों तक की जुबान पर ‘भवानी’ की शक्ति की चर्चाएं हैं। इस बारे में स्पष्ट करने से सब बच रहे हैं। हां, इतना बता पा रहे हैं कि टिकट तय होने के बाद से किसी की शक्ति यानी ताकत की चर्चा है। यह चर्चा शहर के शक्तिशाली, कद्दावर और दिग्गजों के इर्द-गिर्द मंडराने वालों के बीच से उठी है। सुना है कि इससे अब तक दिग्गज माने जाने वाले नेता भी हैरान-परेशान हैं। वजह है कि अब तक जिन्हें शक्तिशाली माना जाता था, उन्हें चहेते भी भाव नहीं दे रहे। उनकी नजर भी शहर की बड़ी हस्तियों की तरह इन लोकल दिग्गजों के बजाय बृज के ‘त्रिदेव’ पर है। मेयर टिकट का बंटवारा किस कदर दिग्गजों की मिट्टी पलीद कर गया, यह वे और उनसे जुड़े लोग ही समझ पा रहे हैं। बृज के दिग्गजों को पूरा भरोसा है कि भाजपा के धाकड़ इमेज वाले प्रत्याशी उमेश गौतम पर। इसीलिए बेखटक कैडर वालों को भाजपा प्रत्याशी से कमतर आंक रहे हैं। चर्चा यह भी है कि बृज के ‘गुरुओं’ ने अपने चहेते प्रत्याशी के समर्थन के लिए कैडर वालों के मनाने भेजा है। यानी प्रत्याशी के लिए कैडर/संगठन और चुनाव मैनेजमेंट का काम बरेली के बजाय शीर्ष नेता खुद ही देख रहे हैं। यही वजह है कि न चाहते हुए भी दिग्गज भाजपा प्रत्याशी के साथ दिख रहे हैं। यह दीगर बात है कि लाख मनाने पर भी दिग्गजों के ‘चहेते’ और कैडर वाले भाजपा प्रत्याशी की फौज में शामिल नहीं हुए। माना जा रहा है कि दो-एक दिन में दिल्ली-बृज की ‘शक्तियां’ ऐसा चमत्कार दिखाएंगी कि अपने भविष्य और बरकरारी के लिए अधिकतर नेता प्रत्याशी को चुनाव लड़ाते दिखेंगे। हालांकि दिग्गजों को बृज का बढ़ता दखल बेहद दुखा रहा है, क्योंकि लखनऊ में जिन्हें ‘त्रिदेव’ को बढ़ाने में कभी हमारे दिग्गजों का भी सहयोग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed