फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nursing student held hostage and raped by Men in Bareilly

UP: बंधक बनाकर नर्सिंग की छात्रा से दो बच्चों के बाप ने की हैवानियत, झाड़ियों में ऐसे हाल में मिली पीड़िता

Thu, 15 Aug 2024 01:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 15 Aug 2024 01:16 PM IST
सार

बरेली में हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां छात्रा को बंधक बनाकर दो बच्चों के बाप ने दरिंदगी की। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Nursing student held hostage and raped by Men in Bareilly
Ad crime - फोटो : Meta AI

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में छात्रा को बंधक बनाकर झाड़ियों में आरोपी ने दुष्कर्म किया। छात्रा को ढूंढ रहे परिजन मौके पर पहुंचे। बंधक पड़ी छात्रा को परिजनों ने खोला और उसे घर लेकर पहुंचे। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी जीएनएम की छात्रा के परिजनों के अनुसार क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी व दो बच्चों का आरोपी उसके साथ पिछले दो वर्षों से दुष्कर्म कर रहा है। मोहित शर्मा ने शादी का झांसा देकर उसे अपने चंगुल में फंसा लिया। बुधवार सुबह आरोपी छात्रा को घर के दरवाजे से जबरन उठा ले गया। 
विज्ञापन


फरीदपुर से करीब चार किलोमीटर दूर बीसलपुर रोड पर पुलिया के समीप बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। छात्रा को ढूंढने के लिए उसके परिजन प्रयास करने लगे, तभी किसी ने बताया कि छात्रा को जबरन बीसलपुर की तरफ आरोपी लेकर गया है, जिसके बाद उसके परिजन छात्रा को ढूंढते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर घर ले गए। छात्र के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने छह बार बदलवाई तहरीर
दुष्कर्म का मुकदमा लिखने में पुलिस ने छह बार तहरीर बदलवाई। पीड़ित परिवार पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर परेशान हो गया और उसने जब उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही, तब जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed