{"_id":"6a48ba80481419ff6f01d8c6","slug":"nursing-assistant-dies-and-wife-accused-of-poisoning-in-bareilly-2026-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली में नर्सिंग असिस्टेंट की मौत, पत्नी पर जहर देने का आरोप, मामले में साली-साढ़ू भी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली में नर्सिंग असिस्टेंट की मौत, पत्नी पर जहर देने का आरोप, मामले में साली-साढ़ू भी नामजद
Sat, 04 Jul 2026 01:22 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:22 PM IST
सार
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप गोस्वामी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका पत्नी से विवाद चल रहा था। परिवार ने पत्नी, साली और साढ़ू पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुलदीप गोस्वामी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में बाला जी मंदिर के पास के रहने नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप गोस्वामी की मौत हो गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। इस मामले में कुलदीप के परिवार ने उनकी पत्नी, साली और साढू के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
साली के घर रहती थी पत्नी
आरोप लगाया है कि नर्सिंग असिस्टेंट की पत्नी अपनी बहन और बहनोई के साथ मिलकर उन्हें परेशान करती रहती थी। पत्नी ने 30 जून को महिला थाने में पति कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। इसी मामले में समझौता करने या माफी मांगने के लिए कुलदीप अपनी साली के घर गए थे, जहां उनकी पत्नी रह रही थी। वहां पर विवाद हुआ और इसके बाद कुलदीप अचेत अवस्था में मिले।

पत्नी पर जहर देने का आरोप
उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर के मुताबिक उन्होंने जहर खा रखा था। कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि नर्सिंग अस्टिटेंट की पत्नी और तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिजनों का आरोप है कि पत्नी ने उनको जहर दिया है। थाना पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।