फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bike riders youths molested two girl students in Bareilly

बरेली: कॉलेज से घर जा रहीं दो छात्राओं से बाइक सवार शोहदों ने की छेड़खानी, विरोध पर पीटा

Mon, 25 Sep 2023 04:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 25 Sep 2023 04:57 PM IST
सार

फतेहगंज पश्चिमी इलाके में कॉलेज से छुट्टी के बाद दो छात्राएं घर जा रही थीं। रास्ते में बाइक सवार तीन लड़कों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उनको पीटा। भीड़ जुटी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
bike riders youths molested two girl students in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी इलाके के एक कॉलेज से छुट्टी के बाद घर आ रहीं दो छात्राओं से बाइक सवार तीन लड़कों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उनको पीटा। भीड़ जुटी तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एक छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


मीरगंज के एक गांव की दो लड़कियां फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ती हैं। वह नगर में किराये पर कमरा लेकर रहती हैं। शनिवार को दोनों कॉलेज से लौट रही थीं। पीछे से आए बाइक सवार तीन लड़कों ने एक छात्रा का दुपट्टा खींच लिया। इसका छात्राओं ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की। छात्राओं ने शोर मचाया तो राहगीरों ने उन्हें ललकारा। तब तीनों आरोपी पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी: 'बरेली में जिस दिन कदम रखा...'; प्रधान के नंबर से किया गया ये मैसेज
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने शनिवार को डर की वजह से किसी से शिकायत नहीं की। रात में उन्होंने परिजनों को बताया। रविवार को परिजनों के साथ थाने पहुंचीं छात्राओं ने पुलिस को कस्बा निवासी शिवा चौधरी, अभिषेक सिंह, कृष्ण शर्मा के खिलाफ तहरीर दी।

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। थाना प्रभारी ललित मोहन ने बताया कि छेड़खानी की धारा के मुताबिक सात साल से कम सजा का प्रावधान होने की वजह से नोटिस तामील करके शांति भंग में चालान किया गया है।

एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शाही थाना क्षेत्र की घटना में कार्रवाई की जा रही है। फतेहगंज में छेड़खानी की घटना की जानकारी अभी नहीं है। इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभावी कार्रवाई का निर्देश देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed