{"_id":"6202c648a4d3a310297d295c","slug":"now-till-the-voting-is-done-there-will-be-political-turmoil-in-bareilly-bareilly-news-bly474909126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मतदान होने तक बरेली में सियासी घमासान, आएंगे कई बड़े नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मतदान होने तक बरेली में सियासी घमासान, आएंगे कई बड़े नेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पहले चरण में विधानसभा चुनाव के लिए 58 सीटों पर मंगलवार को प्रचार खत्म होने के बाद अब राजनीतिक दलों की निगाहें बरेली मंडल पर हैं जहां दूसरे चरण में 14 फरवरी को चुनाव है। मंडल मुख्यालय होने के नाते बरेली में अगले चार दिन शीर्ष नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे तय हो गए हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के साथ शुरू होने वाला सियासी घमासान 12 फरवरी को चुनाव प्रचार खत्म होने तक जारी रहेगा।
यूपी चुनाव के लिए मंगलवार को घोषित हुए भाजपा और सपा के घोषणापत्रों में किए गए वादे बरेली की सियासत में नया रंग घोल सकते हैं। सोशल मीडिया पर तो दोनों सियासी दलों के वादों के परीक्षण के साथ क्रिया और प्रतिक्रिया शुरू हो ही चुकी है, माना जा रहा है कि भाजपा और सपा के नेताओं की अगले चार दिनों में होने वाली सभाओं में भी इन वादों की गर्मी देखने को मिल सकती है। प्रत्याशियों के स्तर पर भी चुनाव प्रचार में और तेजी आने की उम्मीद है।
प्रत्याशियों और उनकी टीमों ने अपने मजबूत और कमजोर इलाकों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। खबर है कि प्रमुख पार्टियां और उनके प्रत्याशी अपने लिए कमजोर और मजबूत इलाकों के लिए रणनीति बनाने में भी दिमाग खपा रहे हैं। जनसंपर्क और चुनाव प्रचार के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित समयसीमा के पहले और बाद में भी मतदाताओं तक पहुंचने के रास्ते ढूंढ लिए गए हैं। मोबाइल फोन पर प्रत्याशियों के वॉयस मेसेजों की इस कदर भरमार है कि हर दो-तीन कॉल के बाद एक चुनावी कॉल फोन पर आ रही है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा आज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बहेड़ी और नवाबगंज में रैलियां करेंगे। पार्टी के नेताओं की कोशिश है कि इस बीच किसी इलाके में मुख्यमंत्री के घर-घर जनसंपर्क का कार्यक्रम भी तय कराया जा सके। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे बरेली एयरपोर्ट पर राजकीय विमान से उतरेंगे और यहां से 11:25 बजे हेलिकॉप्टर से नवाबगंज के लिए रवाना होंगे जहां वह रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बहेड़ी के रामलीला मैदान पर जनसभा के लिए वह 12:30 बजे पहुंचेंगे। यहां जनसभा करने के बाद वह रामपुर रवाना हो जाएंगे।
कल कार्यकर्ताओं से मिलेंगे अखिलेश : दस फरवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बरेली में होंगे। वह सुबह 11 बजे बिशप मंडल इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर पहुंचेंगे जहां उनका करीब दो घंटे तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है। इस दौरान वह प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 1:15 बजे वह हेलिकॉप्टर से बदायूं रवाना होंगे, जहां उन्हें जनसभा को संबोधित करना है।
पीएम मोदी 11 को बरेली, अमित शाह 12 को आंवला में करेंगे जनसभा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बरेली में 11 फरवरी को जनसभा का कार्यक्रम तय बताया जा रहा है। हालांकि जनसभा कहां होगी, यह अभी अंतिम रूप से तय नहीं हो पाया है। कहा जा रहा है कि पीलीभीत बाईपास की तरफ किसी मैदान में उनकी जनसभा कराई जा सकती है। इसके बाद चुनाव प्रचार के अंतिम बरेली में पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान गृहमंत्री अमित शाह के हाथों में होगी। वह आंवला में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन ने आंवला में हैलिपैड बनवाने और सुरक्षा संबंधी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Now till the voting is done, there will be political turmoil in Bareilly

**EDS: VIDEO GRAB** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi addresses the nation, in New Delhi, Tuesday, Oct. 20, 2020. (PTI Photo)(PTI20-10-2020_000103B)- फोटो : PTI