{"_id":"59fe22724f1c1bd9798ba2f4","slug":"now-this-train-s-condition-what-will-happen-if-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी ट्रेनों का ये हाल, कोहरा पड़ा तो क्या होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी ट्रेनों का ये हाल, कोहरा पड़ा तो क्या होगा
बरेली।
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों की अभी कोहरा न होने पर ही चाल बिगड़ी हुई है, कोहरा पड़ने पर क्या हाल होगा। कॉशन और मरम्मत कार्यों के चलते ट्रेनें वैसे ही रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। कोहरा बढ़ने के बाद तो दिक्कतें और बढ़ जाएंगी। शनिवार को जंक्शन पर ट्रेनें दस से बीस घंटे तक देरी से पहुंची। रेलवे सूत्रों के मुताबिक अमरनाथ एक्सप्रेस 20 घंटे देरी से पहुंची। गरीब नवाज, जनसेवा, हावड़ा सुपरफास्ट 10 घंटे देरी से आई। आला हजरत शनिवार को भी दस घंटे देरी से रावा हुई। वहीं मालदा, राप्तीगंगा, चंडीगढ़ एक्सप्रेस 13 घंटे देरी से पहुंची। इसके अतिरिक्त डाउन लाइन पर अमरनाथ एक्सप्रेस करीब पांच घंटे, जननायक एक्सप्रेस 18 घंटे, पंजाब मेल नौ घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। निरस्त होने के बाद शनिवार को चली अवध-असम एक्सप्रेस भी तीन घंटे देरी से जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन