फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dispute over route of Eid Miladunnabi procession in Jogi Nawada Bareilly

बरेली: चक महमूद में परंपरागत रूट से ही निकलेगा अंजुमन जुलूस, नहीं बजेगा डीजे; बैठक में बनी सहमति

Tue, 26 Sep 2023 01:48 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Tue, 26 Sep 2023 01:48 PM IST
सार

चक महमूद में सावन में कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर दो समुदायों में मनमुटाव हुआ था। इसके चलते उस वक्त यहां दो बार बवाल भी हुआ। वहीं, अब ईद मिलादुन्नबी जुलूस में 27 व 28 सितंबर को अंजुमन जुलूस निकाले जाएंगे। प्रस्तावित मार्ग पीपल वाली मौर्य गली को लेकर इस बार दूसरे पक्ष ने आपत्ति कर दी था। फिलहाल पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मोहल्ले में बैठक कर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाई।   

विज्ञापन
dispute over route of Eid Miladunnabi procession in Jogi Nawada Bareilly
मोहल्ले के लोगों के साथ बैठक करने पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के चक महमूद में परंपरागत रास्ते से ही अंजुमन जुलूस निकाला जाएगा। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को मोहल्ले में बैठक कर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाई। बताया गया कि बैठक में तय हुआ है कि  परंपरागत रास्ते से शांतिपूर्ण तरीके से अंजुमन जुलूस निकाला जाएगा। डीजे नहीं बजेगा। हालांकि मोहल्ले की महिलाएं अभी इस फैसले से संतुष्ट नहीं है। 

विज्ञापन


चक महमूद में सावन में कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर दो समुदायों में मनमुटाव हुआ था। इसके चलते उस वक्त यहां दो बार बवाल भी हुआ। नतीजा ये निकला कि आखिरी सोमवार तक विवादित रास्ते पर होकर कांवड़ यात्रा नहीं निकाली जा सकी। इसके लिए अनुमति न होने की बात आड़े आई थी। वहीं, अब ईद मिलादुन्नबी जुलूस में 27 व 28 सितंबर को अंजुमन जुलूस निकाले जाएंगे। प्रस्तावित मार्ग पीपल वाली मौर्य गली को लेकर इस बार दूसरे पक्ष ने आपत्ति कर दी थी। 

विज्ञापन

बैठक में दिए तर्क, शोर करने पर चेताया

चक महमूद से निकलने वाली चारों अंजुमनों को भी परंपरागत बताया जा रहा है। हाजी दिलगीर, शौकीन व इमरान आदि अंजुमन संचालकों व बुजुर्गों ने बारादरी थाने में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में बताया कि कई वर्षों से मौर्या गली से होकर उनकी अंजुमन निकल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार आला हजरत दरगाह से ऐलान हुआ है कि डीजे न बजाया जाए। वह लोग शांतिपूर्वक तरीके से अंजुमन लेकर निकलेंगे। सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने साफ कहा कि परंपरागत तरीके से जो होता रहा है, वही होगा। नई परंपरा किसी को नहीं डालने दी जाएगी।

इत्तेहादे मिल्लत के जुलूस की ही अनुमति

अंजुमनों के जुलूस को लेकर अनुमति न होने की बात को लेकर तरह-तरह के तर्क दिए जा रहे हैं। दरअसल, जिले भर में साल में करीब साढ़े चार सौ जुलूस व शोभायात्रा निकलती हैं, इनमें से करीब पौने दो सौ की अनुमति नहीं होतीं, वह परंपरागत श्रेणी में मानी जाती हैं और थाने के रजिस्टर में इनका उल्लेख होता है। इसी तरह मुन्ना खां के नीम से शुरू होने वाले इत्तेहादे मिल्लत मुसलेमीन के मुख्य जुलूस की अनुमति है, बाकी करीब 90 अंजुमन इस जुलूस में मिलती हैं जिनमें से अधिकांश को परंपरागत माना जाता है। 

अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिम (जुलूस कमेटी) की ओर से बुधवार को पुराना शहर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। इस संबंध में जुलूस कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि जुलूस में डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। जुलूस मार्ग पर कहीं भी डीजे वाली अंजुमन को नहीं आने दिया जाएगा। साथ ही निगरानी के लिए दो सौ वालंटियर्स भी लगाए जा रहे है। 

ये भी पढ़ें- बरेली में डीजे दहला रहे कलेजा: दुकान की छत का प्लास्टर टूटकर गिरा, चटके कांच; दिल-दिमाग के लिए भी खतरा

उनका कहना है जिस तरह जुलूस में अखाड़ों पर रोक लगी उसी तरह डीजे भी पाबंदी लगेगी। इसके अलावा बाइक स्टंट और आवाज वाले साइलेंसर की बाइक पर भी पाबंदी रहेगी। वहीं महिलाओं और युवतियों को भी जुलूस में लाने के लिए मना किया गया है। यह जुलूस पुराना शहर की छह मीनार मस्जिद मुन्ना खां की नीम से शाम चार बजे रवाना होगा। इसकी कयादत दरगाह तहसीनिया के सज्जादानशीन मौलाना हस्सान रजा खान करेंगे। 

अंजुमनों की डीजे की अनुमति रद्द

तीन दिन पहले ही डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में जहां दरगाह के प्रतिनिधि व आयोजन की मुख्य संस्था ने डीजे न बजाने को लेकर बात रखी थी, वहीं 26 अंजुमन कमेटी की ओर से डीजे बजाने की अनुमति मांगी। तर्क दिया कि इसके लिए काफी तैयारी और खर्चा हो चुका है। 

सिटी मजिस्ट्रेट ने इन सभी अनुमति आवेदनों को रद्द कर दिया है। बावजूद कुछ अंजुमन ईंट पजाया चौराहे से डीजे बजाने की बात कह रही हैं। प्रदेश सरकार के एक आदेश को आधार बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इस मामले में सख्त है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि डीजे को लेकर कोई अनुमति नहीं दी है, ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed