फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now the youth of Fatehganj East asked for donations in the name of Palestine

Bareilly News: अब फतेहगंज पूर्वी के युवक ने मांगा फलस्तीन के नाम पर चंदा

Sat, 14 Oct 2023 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Now the youth of Fatehganj East asked for donations in the name of Palestine
बरेली/फतेहगंज पूर्वी। फलस्तीन के लिए चंदा जुटाने को लेकर सोशल मीडिया पर हो रहीं टिप्पणियों के बीच पुलिस ने पहला मामला फतेहगंज पूर्वी में दर्ज कर लिया है। इसी तरह के मामले में टिप्पणी पर बरेली के कैंट निवासी सिपाही सुहेल अंसारी के खिलाफ लखीमपुर खीरी में जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला जमींदारान निवासी फैजल सिद्दीकी ने शुक्रवार सुबह एक व्हाट्सएप ग्रुप पर धार्मिक वीडियो शेयर कर दिया था। एक संगठन के हिमांशु पटेल ने पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत एक्स पर की। आरोप है कि फैजल सिद्दीकी ने फलस्तीन के समर्थन में वीडियो शेयर किया है। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बताया कि उसके पास किसी ग्रुप में वीडियो आया था, उसने इसे शेयर कर दिया। उसका मकसद किसी वर्ग की भावनाओं को आहत करने का नहीं था। थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इधर, कैंट के नकटिया निवासी सुहेल अंसारी की फेसबुक आईडी से भी इस तरह की पोस्ट बृहस्पतिवार को वायरल की गई थी। शिकायत पर बरेली पुलिस ने जांच की तो पाया कि आरोपी खीरी जिले में कांस्टेबल है। बरेली साइबर सेल की जांच खीरी के एसपी गणेश प्रसाद साहा के पास पहुंची। उन्होंने मामले की जांच एएसपी नेपाल सिंह को दी है। नेपाल सिंह ने जानकारी की तो सुहेल ने मोबाइल पर सफाई दी कि उसके बच्चे के पास मोबाइल था, जिससे यह गलती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed