फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now the tempo rages .. Fill the challans of the traffic police or feed the children.

अब टेंपो वाले भड़के.. ट्रैफिक पुलिस के चालान भरें या बच्चों का पेट पालें

Wed, 30 Sep 2020 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Now the tempo rages .. Fill the challans of the traffic police or feed the children.
पुलिस वालों से बातचीत करते टेंपो वाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दिल्ली हाईवे पर जमकर किया हंगामा, जाम लगाने की कोशिश
विज्ञापन

कहा- लोन की किस्त भरना तक मुश्किल, पूरे दिन रहता है तनाव

सीबीगंज। ताबड़तोड़ चालानों से भड़के ऑटो चालकों ने परसाखेड़ा में एक ऑटो एजेंसी के बाहर जमकर हंगामा काटा और अपने ऑटो दिल्ली हाईवे पर लगाकर जाम लगाने की कोशिश की। आटो चालकों का कहना था कि दिनभर मेहनत करके जो कमाते हैं वो पुलिस चालान में चले जाते हैं। इसके बाद न तो पेट पालने को पैसा बचता है न ही लोन पर लिए ऑटो की किस्त भरने को। परसाखेड़ा चौकी पुलिस ने आक्रोशित ऑटो ड्राइवरों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
मंगलवार दोपहर दो बजे करीब डेढ़ सौ की संख्या में ऑटो ड्राइवर अपने ऑटो लेकर परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर दो स्थित एक ऑटो एजेंसी पर पहुंच गए। वहां जमकर हंगामा काटा व नारेबाजी की। करीब तीन घंटे तक ऑटो चालक यहां प्रदर्शन करते रहे। ऑटो चालक राजेंद्र, अजय कुमार, शराफत ,हसन, अकील, शहाबुद्दीन, प्रेमपाल ,श्याम पाल व नन्हे आदि का कहना था कि उन्होंने एजेंसी से ऑटो लोन पर लिए थे। उन्हें ऑटो लोन पर देने से पहले बताया गया था कि सोलह किमी का देहात परमिट मिलेगा। वह किला से लेकर फतेहगंज पश्चिमी तक इसी तरह चारों दिशाओं में चला सकते हैं। उनका कहना था कि लॉकडाउन के चलते छह महीने से उनके आटो घर पर खड़े हुए थे। वह इसकी किश्त नहीं चुका पा रहे है। अब जब ऑटो चलना शुरू कर हुए तो उनके पुलिस जमकर चालान काट रही है। वह किला सत्य प्रकाश पार्क से सवारी बिठाने के लिए ऑटो रोकते हैं तो बस चालक उनसे मारपीट करते हैं। उनके ऑटो पर सवारियां नहीं बैठने देते हैं। उनसे कहा जाता है कि वह अपने आटो परसाखेड़ा झुमका तिराहे से फतेहगंज पश्चिमी तक चलाएं। अब ऐसे में झुमका तिराहे पर सवारियां कहां से मिलेंगी।
विज्ञापन

पांच किमी में उनका औसत भी नहीं आएगा। इसी के चलते ऑटो चालक एकत्र हो गए और शोरूम पर जमकर हंगामा काटा । उन्होंने कहा कि वह अपने ऑटो वापस ले लें या फिर उनके ऑटो रोड पर चलवाने की व्यवस्था करे। गुस्साये आटो चालकों ने हाइवे जाम करने की भी कोशिश की ।सूचना मिलते ही परसाखेड़ा चौकी प्रभारी दानवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ऑटो चालकों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed