फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now the search for Gram Samaj and pond land in Faik Enclave Colony

Bareilly News: फाइक एन्क्लेव काॅलोनी में अब ग्राम समाज और तालाब भूमि की तलाश

Tue, 21 Apr 2026 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 21 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Now the search for Gram Samaj and pond land in Faik Enclave Colony
बरेली। बवाल के बाद चर्चा में आई पीलीभीत रोड स्थित फाइक एन्क्लेव कॉलोनी में सीलिंग भूमि के बाद अब प्रशासन ने ग्राम समाज और तालाब की भूमि की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इससे कॉलोनी में रहने वाले लोगों में खलबली मची है। बरेली में जुमे के दिन बवाल कराकर मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा खां ने इसी फाइक एन्क्लेव कॉलोनी में फरहत के मकान को ठिकाना बनाया था। उ
विज्ञापन

सके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बरेली विकास प्राधिकरण और प्रशासन ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर कॉलोनी बसाने के मामले की जांच शुरू की, यह जांच अभी तक अधूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइक एन्क्लेव कॉलोनी बिल्डर आरिफ ने बसाई थी। बरेली बवाल की जांच में आरोपियों को पनाह देने के शक में आरिफ पर शिकंजा कसा गया। बीडीए ने बिना मानचित्र के इमारतें बनाने के आरोप में पीलीभीत रोड स्थित फहम लॉन, एक होटल व एक अन्य बारातघर को सील कर दिया था।
उसके बाद बीडीए और प्रशासन ने कॉलोनी में सरकारी भूमि पर कब्जे की जांच शुरू की। यह जांच अभी तक जारी है। एसआईआर कार्य की वजह से जांच धीमी गति से चलती रही लेकिन अब जांच तेज हो गई है। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि हाल ही में एडीएम सिटी ने तहसील सदर की टीम के साथ कॉलोनी पहुंचकर जांच की। राजस्व नक्शे के आधार पर जांच में तालाबों की भूमि पर कब्जा तलाशा गया।
जांच में तीन तालाब मिले लेकिन तीनों तालाब की भूमि पर कब्जे की बात स्पष्ट नहीं हुई। अब ग्राम समाज की भूमि और चकरोड की भूमि पर कब्जे की जांच की जा रही है।

इधर, एडीएम सिटी सौरभ दुबे का कहना है कि फाइक एन्क्लेव में तालाब, ग्राम समाज की भूमि की जांच की जा रही है। जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed