फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now the presence of Collectorate personnel will be online

बदायूं के घपलेबाज मैनेजर का बरेली तबादला

Wed, 03 Jul 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Now the presence of Collectorate personnel will be online
बरेली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में बदायूं में कार्यरत घपलेबाज जिला मिशन प्रबंधन को शासन से बरेली में तबादला कर दिया गया। मिशन प्रबंधन बरेली में एनआरएलएम का काम देखने वाले रिटायर्ड कर्मचारी का रिश्तेदार बताया जाता है। रिटायर्ड कर्मचारी ने ही शासन में पैरवी कर अपने रिश्तेदार की बरेली में तैनाती कराई है, ताकि रिटायर्ड कर्मचारी के अलग-अलग नामों से बने फर्जी स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड समेत अन्य सरकारी मदद दिलाई जा सके।
विज्ञापन

बदायूं में मंगलवार को सीडीओ ने छापा मारकर एनआरएलएम दफ्तर सील कर दिया। वहां एनआरएलएम में बड़े घपले की सूचना मिली थी। मगर, वहां दफ्तर सील होने से पहले ही राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधन की तैनाती बरेली में कर दी गई। बदायूं में हिंदू युवा वाहिनी ने वहां के जिलाधिकारी को भेजी शिकायत में आरोप लगाया कि एनआरएलएम का जिला मिशन प्रबंधक कर्मचारियों के मानदेय के अलावा खर्च बिल में 12 प्रतिशत तक कमीशन लेते हैं। मेगा कैंपों के नाम पर करोड़ों का गबन कर स्वयं सहायता समूहों को रोजगार उपलब्ध नहीं कराए गए। मिशन प्रबंधन इकाई का लक्ष्य सिर्फ कागजों में ही पूरा करने के अलावा समूह की महिलाओं से सात से आठ महीने तक मुफ्त में काम लिया गया। डीआरडीए अफसरों ने कहा कि शासन से पत्र आया है, लेकिन अभी ज्वाइन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed