फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now the melting will increase in the plains

अब मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गलन

Thu, 14 Dec 2017 02:36 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Thu, 14 Dec 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
Now the melting will increase in the plains
माौसम
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखना शुरू हो गया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो कम से कम तीन दिन शीत लहर रहेगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। पछुआ हवाएं चलने से गलन और बढ़ेगी। दिन में एक या दो घंटे के लिए हल्की धूप निकल सकती है।  
विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.9 और अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री कम है। पिछले दिनों पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। पछुआ हवाएं चलने से गलन बढ़ गई है। अभी कम से कम तीन दिन तक शीत लहर जारी रहेगी। दिन और रात का तापमान और काम होगा। दिन में एक या दो घंटे के लिए हल्की धूप दिख सकती है लेकिन अन्य समय सर्दी अधिक रहेगी। 15 दिसंबर के बाद तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है। बुधवार को अचानक सर्दी और गलन बढ़ने से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह घना कोहरा पड़ने से हाईवे पर वाहनों की गति धीमी रही। पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अगले तीन दिन शीत लहर जारी रहेगी। दिन और रात का तापमान 20 और पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है, जिससे गलन और बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed