फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now the city roads will be cleaned again with machines

Bareilly News: अब मशीन से फिर होगी शहर की सड़कों की सफाई

Mon, 17 Jun 2024 06:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Now the city roads will be cleaned again with machines
बरेली। शहर की प्रमुख सड़कें अब फिर मशीन से साफ होंगी। इसके लिए एक मशीन खरीदी गई है। हालांकि अभी इसे शुरू नहीं किया गया है। इसके लिए टेंडर होंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा है कि मशीन मिनटों में सड़क पर पड़ा कचरा साफ कर देगी। निगम ने एनकैप योजना के तहत एक मशीन खरीदी है। इस रोड स्वीपिंग मशीन का ट्रायल हो चुका है। मशीन की खासियत है कि यह एक घंटे में दो से तीन किलोमीटर तक सड़क को साफ कर देती है। मशीन में लगे वैक्यूम क्लीनर इतने जबरदस्त हैं कि धूल के अलावा सड़क पर पड़ी बोतल, प्लास्टिक व अन्य कचरा आदि को भी उठा लेते हैं। इसे चलाने के लिए टेंडर किया जाएगा। मशीन का रखरखाव व उसका संचालन का काम ठेकेदार का ही होगा। जुलाई से मशीनों से सड़कें साफ करने की बात कही जा रही है।

पुरानी मशीन पड़ी है खराब
नगर निगम ने 2016 में भी 45 लाख रुपये से रोड स्वीपिंग मशीन खरीदी थी। वर्ष 2016 से 2020 तक तो मशीन से सड़कों की सफाई हुई। बकायदा सड़कों का रोस्टर बना हुआ था, लेकिन इसके बाद व्यवस्था पटरी से उतर गई। वर्ष 2021 में भी जैसे तैसे कुछ सड़कों पर मशीन चली। इसके बाद इसे ठेके पर दे दिया गया। बीते साल मशीन से सड़कों की सफाई नहीं कराई गई। महज वीआईपी दौरों के दौरान ही मशीन से सफाई कराई जाती थी। पिछले डेढ़ महीने से मशीन खराब पड़ी है।
विज्ञापन


महज दो कर्मचारी ही काफी
निगम का मानना है कि मशीन से सड़कों की सफाई कराने से निगम का खर्चा भी बचेगा। मुख्य सड़कों की सफाई के लिए सौ से ज्यादा सफाई कर्मी लगे हैं। अधिकारियों का मानना है कि मशीन से सफाई होने पर गुणवत्ता में सुधार होगा व मैनपॉवर की भी बचत होगी। मशीन को चलाने के लिए दो लोग चाहिए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही शहर की सड़कों की सफाई मशीनों से कराई जाएगी। इसका जिम्मा ठेकेदार को दिया जाएगा। मशीनों से सफाई होने से काम की गुणवत्ता में भी सुधार दिखाई देगा। - भानु प्रताप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed