{"_id":"6883e3dcd78c2c212101606c","slug":"now-people-will-get-cheaper-medicines-in-chc-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2097-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीएचसी में अब लोगों को सस्ती मिलेंगी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीएचसी में अब लोगों को सस्ती मिलेंगी दवाएं
विज्ञापन
मीरगंज। सीएचसी मीरगंज में जन औषधि केंद्र का विधायक ने उद्घाटन किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा और ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने भी फीता काटा।
विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के अंतर्गत देशभर में आमजन को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मीरगंज क्षेत्रवासियों को इसका लाभ अब उनके अपने स्वास्थ्य केंद्र पर ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होगा।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वैभव राठौर ने जानकारी दी कि जन औषधि केंद्र पर सभी जरूरी दवाएं बाजार की तुलना में काफी सस्ते दामों पर मिलेंगी। यह केंद्र प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में दवाओं की उपलब्धता के साथ सेवाओं का भी विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र के प्रबंधक दुर्वेश पटेल ने कहा कि यदि आवश्यकता महसूस हुई तो केंद्र के संचालन का समय बढ़ाया जा सकता है, ताकि अधिक से अधिक मरीजों को इसका लाभ मिल सके। इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के डॉ. रोहन दिवाकर, डॉ. सुनील कुमार, बीपीएम पुनीत सक्सेना, धनेश्वर गिरी, फार्मासिस्ट विनय पाल सिंह भदौरिया, हेमलता, संदीप कटियार आदि मौजूद रहे। संवाद