{"_id":"61a92249f5477e26a35e6733","slug":"now-only-one-year-is-left-but-only-17-projects-have-been-completed-out-of-62-bareilly-news-bly4679558108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक साल ही बाकी पर 62 में सिर्फ 17 प्रोजेक्ट ही सके हैं पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक साल ही बाकी पर 62 में सिर्फ 17 प्रोजेक्ट ही सके हैं पूरे
विज्ञापन
अर्बन हाट के बाहर विकास भवन रोड पर शुरू हुआ नाले का निर्माण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
53 प्रोेजेक्ट के ही हो सके टेंडर, नौ प्रोजेक्ट के अभी होने हैं टेंडर
बरेली। बरेली को स्मार्ट सिटी में शामिल हुए तीन साल हो गए हैं। स्मार्ट सिटी के तहत 62 प्रोजेक्ट पर काम होना है। अभी नौ प्रोजेक्ट तो टेंडर प्रक्रिया में ही शामिल नहीं है। सिर्फ 17 प्रोजेक्ट ही ऐसे हैं जो पूरे हुए हैं। बाकी प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है। यह सभी काम 2023 तक स्मार्ट सिटी कंपनी को पूरे करने हैं, लेकिन जिस गति से काम हो रहा है, उससे नहीं लगता है कि अगले एक साल में शहर स्मार्ट हो पाएगा।
तीन साल पहले यानी 2018 में जब बरेली का स्मार्ट सिटी के लिए चयन किया गया था तो दावा किया गया था कि अगस्त 2021 तक शहर को स्मार्ट बना दिया जाएगा लेकिन अब तक स्थिति यह है कि स्मार्ट सिटी की 62 परियोजनाओं में से छोटी-मोटी 17 परियोजनाएं ही पूरी हो पाई हैं। बाद में बाकी परियोजनाओं का समय बढ़ाकर 2023 कर दिया गया। अब भी हाल यह है कि नौ प्रोजेक्ट के तो टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है। पिछले महीने स्मार्ट सिटी की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव ने अफसरों को तलब भी कर लिया था। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया था।
स्मार्ट सिटी कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक का कहना है कि 53 परियोजनाओं के टेंडर हो गए हैं। सभी पर काम चल रहा है। 17 परियोजनाओं को पूरा किया जा चुका है। कोरोना के कारण काफ ी समय काम प्रभावित रहा है लेकिन अब सभी पर बहुत तेजी से काम किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत होने वाली सड़कों पर तेजी से काम चल रहा है। अधिकांश काम पूरा हो चुका है। दिसंबर तक यह काम पूरा हो जाएगा। उसी तरह आई ट्रिपल सी प्रोजेक्ट का भी अस्सी फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। अब सभी काम चालू स्थिति में है। तय समय सीमा में कंपनी अपना काम पूरा कर लेगी।
विज्ञापन
आई ट्रिपल सी अब तक अधूरा
तमाम दावों के बावजूद आई ट्रिपल सी प्रोजेक्ट अधूरा पड़ा है। 21.35 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले दो प्रोजेक्ट की अभी डीपीआर बननी बाकी है। इसमें कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और तांगा स्टैंड तीन करोड़ 35 लाख से तैयार होगा। इसके अलावा शहर में अलग अलग जगहों पर 18 करोड़ से सोलर पार्क तैयार होने हैं। दो जगहों पर पब्लिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार हो रही है। इस प्रोजेक्ट का बजट अभी तय नहीं है।
इन प्रोजेक्ट पर चल रहा है काम
स्मार्ट हेल्थ सेंटर, राइफ ल क्लब, तीन फेज में मेजर रोड, कार पार्किंग, फु ट ओवर ब्रिज, संजय कम्युनिटी तालाब, इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, इंटरनल रोड, अर्बन हॉट और हैंडक्राफ्ट सेंटर पर अभी काम हो रहा है। इसके अलावा जीआईसी ऑडियोटोरियम, इंडोर स्पोट्स, एलटी/एचटी लाइन को भूमिगत करने का काम, स्कॉई वॉक, कोतवाली से कुतुबखाना होते हुए कोहाड़ापीर तक टू लेन कॉरिडोर ट्यूबवेल एंड ऑटोमेशन, दो चार्जिंग स्टेशन, बाकरगंज कूड़ा निस्तारण प्लांट पर भी अभी निस्तारण का काम शुरू नहीं हो सका है। स्मार्ट वेंडिंग जोन, नगर निगम बिल्डिंग डेवलपमेंट, घंटाघर का जीर्णोद्धार, श्यामगंज से स्टेडियम रोड का निर्माण समेत करीब 952 करोड़ के प्रोजेक्ट समेत अन्य पर काम चल रहा है।