Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now mega block in Gonda, six trains will be affected for two days

Bareilly News: अब गोंडा में मेगा ब्लॉक, दो दिन प्रभावित रहेंगी छह ट्रेनें

Mon, 23 Dec 2024 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Now mega block in Gonda, six trains will be affected for two days
बरेली। दो दिन गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर चुरेब-मुंडेरवा स्टेशनों के बीच टोमेटिक सिग्नलिंग के काम के चलते 30 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें छह ट्रेनें बरेली होते हुए गुजरती हैं। इनमें से तीन ट्रेनों का मार्ग बदला गया है और तीन को डेढ़ घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक के कारण 23 दिसंबर को सहरसा से चलने वाली 05577 सहरसा-आनंद विहार और 24 दिसंबर को आनंद विहार से चलने वाली 05578 आनंद विहार-सहरसा विशेष ट्रेन निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इसके अलावा 23 और 24 दिसंबर को नई दिल्ली से चलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस का संचालन भी गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा 24 दिसंबर को 05577 सहरसा-आनंद विहार विशेष ट्रेन सहरसा से 60 मिनट, 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अमृतसर से 95 मिनट व 23 और 24 दिसंबर को चलने वाली 13020 बाघ एक्सप्रेस काठगोदाम से 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed