Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now leopard reached Ahirpura Nagla, panic

Bareilly News: अब अहिरपुरा नगला में पहुंचा तेंदुआ, दहशत

Sat, 02 Dec 2023 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Now leopard reached Ahirpura Nagla, panic
बीसलपुर के गांव अहिरपुरा में दिखा तेंदुआ । स्रोत - प्रधान
वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को दी खेतों में न जाने की सलाह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। दियोरिया के जंगल से निकला तेंदुआ शुक्रवार को सुबह गांव अहिरपुर नगला में पहुंच गया। इससे दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने निगरानी शुरू कर दी है।
दियोरिया के जंगल से निकला तेंदुआ पिछले लगभग एक पखवाड़े से इस क्षेत्र के कई गांवों में उत्पात मचा रहा है। यह तेंदुआ पहले रहमानगंज, फिर सफौरा, उसके बाद शिवपुरी नवदिया, फिर बैरा इसके बाद पिपरैया में पहुंचा। इस दौरान इसने रहमानगंज, पिपरैया में छुट्टा पशुओं और गांव बैरा में दो सियारों का शिकार किया।
विज्ञापन

अहिरपुृरा नगला की प्रधान सीमा यादव ने बताया कि शुक्रवार को यह तेंदुआ उनके गांव के खेतिहर क्षेत्र में पहुंच गया। तेंदुए ने उनके गांव के पातीराम मौर्य के खेत में शुक्रवार को सुबह एक जंगली सुअर का शिकार किया। पातीराम कुछ श्रमिकों के साथ गन्ना छीलने जब अपने खेत पर गए, तब उन लोगो ने दूर से तेंदुए को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी है। टीम ने तेंदुए द्वारा मारे गए सुअर के शव को जमीन में दफना दिया। टीम ने ग्रामीणों को खेतों पर नहीं जाने का सुझाव दिया है। तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत है। इस बाबत दियोरिया के रेंजर एलएस दीक्षित ने बताया कि तेंदुआ अपना स्थान लगातार बदल रहा है। वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed