फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now leopard attacks Aanthpur village, people are scared

Bareilly News: अब ऐंठपुर गांव में तेंदुए की दस्तक, लोगों में खौफ

Tue, 04 Mar 2025 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Now leopard attacks Aanthpur village, people are scared
नवाबगंज फोटो 1 ऐठपुर गांव में तेदुआं के बारे में ग्रामीणों से जानकारी लेते वन विभाग की टीम
नवाबगंज। क्षेत्र के मुड़िया भीकमपुर गांव के बाद ऐंठपुर गांव में तेंदुआ देखे जाने का दावा किया गया है। सूचना वन विभाग की टीम ने ड्रोन से सर्च अभियान चलाया, लेकिन गन्ने के खेत में सांड़ बैठा मिला। इसके बाद टीम ग्रामीणों को सतर्क रहने की बात कहकर लौट गई।
विज्ञापन

तीन दिन पहले तहसील के मुड़िया भीकमपुर गांव के जंगल में तेंदुआ देखे जाने पर ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी, जहां मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन तेंदुआ के न मिलने पर टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत देकर लौट गई। रविवार शाम को ऐंठपुर गांव के जमुना प्रसाद, धर्मेंद्र यादव, सतनाम सिंह आदि ने वन विभाग को सूचना दी कि गन्ने के खेत में तेंदुआ छुपा बैठा है। सूचना मिलते ही वन रक्षक वेद प्रकाश और बीट प्रभारी अकबर अली टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे से सर्च अभियान चलाया तो सुरेश सिंह के खेत में तेंदुआ की जगह सांड़ बैठा मिला। इस दौरान आसपास भी देखा गया, लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

इस दौरान गांव में लोगों में खौफ देखने को मिला। ग्रामीण जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे थे। संवाद
---
रात में खेतों की ओर न जाएं : वनरक्षक
वनरक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि वन टीम ने ऐंठपुर गांव के खेताें में ड्रोन कैमरे से सर्च अभियान चलाया, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सतर्क रहें और रात के समय खेतों की ओर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed