फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now, ICCC will also issue challans to those who throw garbage from vehicles.

Bareilly News: अब वाहनों से कूड़ा फेंकने वालों का भी आईसीसीसी से कटेगा चालान

Mon, 22 Sep 2025 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 22 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Now, ICCC will also issue challans to those who throw garbage from vehicles.
बरेली। सिटीज 2.0 योजना के तहत अब वाहनों से कूड़ा फेंकने पर भी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से चालान कटेगा। केंद्र सरकार की योजना के तहत नगर निगम ने इस पर अमल शुरू कर दिया है। तस्वीर के साथ चालान संबंधित के मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सिटीज 2.0 योजना के तहत बरेली में इसके लिए 86 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हो चुका है। पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी के मुताबिक शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए कई काम चल रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत अब आईसीसीसी से हर वाहन की निगरानी होगी। पुलिस के साथ विभागीय लोग भी चालान काटेंगे। कार हो या बाइक, किसी भी वाहन चालक ने सड़क पर कचरा फेंका तो उसकी पहचान की जाएगी। वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर चालान काटा जाएगा। इसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। इसे अंतिम रूप देकर जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वाहन स्वामियों को सतर्कता बढ़ानी होगी। जो वाहन स्वामी अपने साथ ड्राइवर रखते हैं या फिर अपनी कार, बाइक परिचित को देते हैं तो उन्हें सड़क पर कचरा नहीं फेंकने की ताकीद कर दें। नगर निगम की ओर से किए जा रहे प्रावधान के मुताबिक, कचरा कोई भी फेंके, वाहन स्वामी पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसीसी के तहत विभिन्न चौराहों पर 13 सौ से अधिक कैमरे लगाए गए हैं। अब कूड़ा फेंकने वालों की पहचान के लिए निजी कैमरों को भी आईसीसीसी से जोड़ने का काम चल रहा है। नगर निगम के अफसरों का कहना है कि सिटीज 2.0 के तहत शहर के सभी 80 वार्डाें को स्वच्छ बनाना है।

तकनीक के साथ सड़कों पर कर्मचारियों की मेहनत से बरेली को स्वच्छ बनाने में गति मिलेगी। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी की शिकायतों में भी कमी आएगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed