{"_id":"6828f92117d53b7f2f0cd625","slug":"now-fraud-in-the-name-of-flat-in-rudrapur-report-on-alliance-builder-bareilly-news-c-4-bly1015-642615-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अब रुद्रपुर में फ्लैट के नाम पर ठगी, एलायंस बिल्डर पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अब रुद्रपुर में फ्लैट के नाम पर ठगी, एलायंस बिल्डर पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। शहर के चर्चित एलायंस बिल्डर पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि उत्तराखंड के रुद्रपुर में फ्लैट देने का झांसा देकर लखीमपुर के भाई-बहन समेत अन्य लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। अब न्यायालय के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कला निवासी मुकेश कुमार गुप्ता ने बारादरी थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि वर्ष 2006 में एलायंस बिल्डर के मालिक अमनदीप सिंह, रमनदीप सिंह व इनके सहयोगी हनी सिंह भाटिया, अरविंदर सिंह, युवराज सिंह और सत्यवीर सिंह ने रुद्रपुर में फ्लैट बेचने का प्रचार-प्रसार किया था।
मुकेश और उनकी बहन मंजू गुप्ता को बरेली में स्टेडियम रोड स्थित दफ्तर पर बुलाया गया। इन लोगों ने बताया कि रुद्रपुर में एलायंस सिटी वन के नाम से फ्लैट बना रहे हैं। 10.25 लाख रुपये में 15 माह के अंदर फ्लैट देने का झांसा दिया। इस पर मुकेश ने पांच लाख और मंजू ने ढाई लाख रुपये देकर फ्लैट बुक करा लिए।
विज्ञापन
मुकेश गुप्ता का आरोप है कि कई अन्य लोगों से भी बिल्डर ने रुपये ले लिए। समय गुजरने के बाद भी फ्लैट नहीं बने। दफ्तर से ये लोग गायब हो गए।
इनके स्टाफ के कुछ लोगों ने बताया कि फ्लैट तो नहीं मिलेगा, लेकिन रुपये लौटा दिए जाएंगे। काफी समय बाद भी रुपये नहीं मिले। रुद्रपुर में जितने लोगों से रुपये लिए गए, उतने फ्लैट ही नहीं बनाए गए। मुकेश ने बताया कि उन्होंने इस मामले में कई बार बरेली आकर पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी।
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो