फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now delivery facility started at Visheshwarpur health center

Bareilly News: अब स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरपुर पर प्रसव की सुविधा शुरू

Mon, 17 Feb 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Now delivery facility started at Visheshwarpur health center
क्योलड़िया। अब भदपुरा ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरपुर पर प्रसव की सुविधा शुरू हो गई। यहां शनिवार को पहले प्रसव के दौरान एक महिला ने बेटी को जन्म दिया। फिलहाल, यहां एंबुलेंस के लिए सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन

इसके लिए क्षेत्रीय लोगों कई दिनों से मांग रहे थे। इसको देखते हुए स्वास्थ्य महकमा ने विशेश्वरपुर में यह सुविधा शुरू कर दी। लोगों का मानना है कि स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र, क्योलड़िया पर भीड़ कम होगी। इससे पहले क्षेत्र के लोगों को प्रसव के लिए स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र पर जाना पड़ता था। अब विशेश्वरपुर केंद्र पर यह सुविधा मिलेगी। इसका शुभारंभ विधायक डॉ. एमपी आर्य ने किया।
विज्ञापन

पीएचसी पर शनिवार की रात बीना कश्यप पत्नी प्रेमपाल कश्यप गांव मुड़िया जगरूप ने बेटी को जन्म दिया। एएनएम सीमा पटेल, शिखा शर्मा की यहां 24 घंटे तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मूगीस ने बताया कि यहां पर एंबुलेंस की सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। 10 दिन के अंदर यह सुविधा दो गाड़ियों के साथ उपलब्ध करा दी जाएगी। टीबी के 25 मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। इस दौरान शशि कपूर, रविंद्र कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वेदपाल कनौजिया आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed