फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now cows will give birth to only calves buffaloes will give birth to calves only

यूपी: अब गाय देंगी सिर्फ बछिया, भैंस जनेंगी पड़िया, दुधारू पशुओं का होगा निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान

Sat, 23 Sep 2023 04:26 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 23 Sep 2023 04:26 PM IST
सार

आईवीआरआई बरेली दुधारू पशुओं (गाय-भैंस) का सेक्सॉटिक सीमेन से निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान कराएगा। इससे सिर्फ बछिया-पड़िया का ही जन्म होगा।

विज्ञापन
Now cows will give birth to only calves buffaloes will give birth to calves only
बछिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहीवाल व थारपारकर गाय एवं मुर्रा भैंस जैसी उन्नत नस्ल के दुधारू पशुओं की तादाद बढ़ाकर किसानों की आय बढ़ाई जाएगी। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली दुधारू पशुओं (गाय-भैंस) का सेक्सॉटिक सीमेन से निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान कराएगा। इससे सिर्फ बछिया-पड़िया का ही जन्म होगा। इस प्रोजेक्ट से तीन साल में शहर की सीमा से सटे चार ब्लॉकों के नौ हजार किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। इसके लिए एक करोड़ का बजट मंजूर हुआ है।

विज्ञापन


आईवीआरआई के पशु पुनरुत्पादन विभाग के विभागाध्यक्ष एमएच खान के मुताबिक सीएसआर फंड के तहत यह प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है। इसमें पुणे की कंपनी एबीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहयोग कर रही है। 
विज्ञापन


कंपनी आधुनिक उपकरणों से लैस मोबाइल वैन भी देगी ताकि किसानों के घर पहुंचकर गाय और भैंस का कृत्रिम गर्भाधान कराया जा सके। उन्होंने बताया कि सेक्सॉटिक सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान कराने पर 90 फीसदी बछिया-पड़िया का ही जन्म होता है। चयनित पशुपालक ही प्रोजेक्ट से लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईवीआरआई क्लीनिक में भी मिलेगा लाभ

वैज्ञानिक डॉ. बृजेश के मुताबिक आईवीआरआई पॉलीक्लिनिक पर भी पशुओं के निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा मिलेगी। पशुपालकों को अपनी गाय व भैंस को लेकर वहां पहुंचना होगा। सेक्स सीमन से जन्म लेने वाली बछिया-पड़िया के दूध देने की क्षमता भी अधिक होगी।

बछड़ा और पड्डा से निजात चाहते हैं पशुपालक

वैज्ञानिकों के मुताबिक बछड़े-पड्डे के जन्म से पशुपालकों को अनावश्यक खर्च उठाना पड़ता है। अब उनको बैल और सांड़ की जरूरत भी नहीं है। इससे वे निजात चाहते हैं। यह प्रोजेक्ट किसानों की आय बढ़ाने में सहायक साबित होगा।

फार्म में सफल रहा ट्रायल, अब फील्ड की तैयारी

आईवीआरआई के डेयरी फार्म में बीते दो साल से उन्नत नस्ल की बछिया-पड़िया के जन्म के लिए सेक्सॉटिक सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान कराया गया। 300 गाय व भैंस पर हुए प्रयोग में सफलता मिली। अब एबीएस जेनेटिक के सहयोग से फील्ड ट्रायल की तैयारी है। प्रोजेक्ट का मार्गदर्शन संस्थान के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त व संयुक्त निदेशक डॉ. रूपसी तिवारी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed