फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now Corona panic in posh colony Sindhunagar

अब पॉश कॉलोनी सिंधुनगर में कोरोना की दहशत

Wed, 01 Jul 2020 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Now Corona panic in posh colony Sindhunagar
सिंधु नगर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

प्राइवेट लैब से पुष्टि के बाद स्वास्थ्य टीम के आने से सहमे लोग

विज्ञापन
बरेली। पॉश कॉलोनी में शुमार सिंधुनगर में भी कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। यहां के एक व्यापारी की प्राइवेट लैब से कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से दहशत है। अब सरकारी लैब से रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद एहतियातन यहां हॉटस्पॉट बनाया जा सकता है। सिंधुनगर निवासी एक व्यापारी की रिपोर्ट प्राइवेट लैब से पॉजिटिव आने के बाद कॉलोनी में हड़कंप है। व्यापारी के साथ ही एक अन्य युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम दोपहर में एंबुलेंस से जांच के लिए ले गई। दोनों को तीन सौ बेड अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। कॉलोनी के लोगों में किस कदर खौफ है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार शाम कॉलोनी के लोग टहलने के लिए भी बाहर नहीं निकले। नमकीन व्यवसायी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लोग खुद ही सतर्कता बरत रहे हैं।

पार्षद बोले- गेट पर और सख्ती होगी

सिंधुनगर के नामित पार्षद लेखराज खटवानी का कहना है कि कॉलोनी में बाहरी लोगों का प्रवेश पहले भी कम था। अब गेट पर और सख्ती कराई जाएगी। गार्ड को भी इसके लिए निर्देशित किया जाएगा कि बिना किसी जरूरी काम के कोई बाहरी अंदर न आए। लोग पहले से जागरूक हैं। सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन कराएंगे।
विज्ञापन

सीबीगंज थाने के 32 पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव

एसपी सिटी के फॉलोअर और सीबीगंज थाने के दो दरोगा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद करीब डेढ़ सौ पुलिसकर्मियों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। सीबीगंज थाने के करीब 75 पुलिसकर्मियों ने भी जांच कराई थी। इन इन सभी को अपनी रिपोर्ट आने का इंतजार था। अधिकारी से लेकर दरोगा तक स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से संपर्क कर रिपोर्ट की जानकारी मांग रहे थे। मंगलवार रात सीबीगंज थाने के 32 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई तो स्टाफ ने राहत की सांस ली। हालांकि इंस्पेक्टर बच्चू सिंह समेत कई लोगों की जांच पेंडिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed