फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now burglars combed the house of retired inspector

अब रिटायर्ड दरोगा के बंद घर को चोरों ने खंगाला

Fri, 21 May 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Now burglars combed the house of retired inspector
chori - फोटो : demo photo
बरेली। लॉकडाउन में बंद घर चोरों के निशाने पर हैं। कोरोना से मृत शिक्षक के घर में चोरी के बाद सुभाष नगर थाना क्षेत्र में ही चोरों ने दूसरा निशाना रिटायर्ड दरोगा के बंद घर को बनाया है। घर से लाखों के जेवर और नगदी चुरा ले गए।
विज्ञापन

लॉकडाउन में पुलिस भी गश्त के नाम पर खानापूरी कर रही है। सुभाष नगर की रामचंद्र पुरम कॉलोनी में रिटायर दरोगा छोटेलाल पाठक अपने परिवार के साथ रहते हैं। 17 मई को वह अपने बेटे रविकांत पाठक और परिवार के अन्य लोगों के साथ फतेहगंज पूर्वी स्थित अपने गांव बरगवां चले गए थे। घर में ताला पड़ा था। गुरुवार रात आठ बजे करीब रविकांत अकेले घर लौटे तो मेनगेट पर ताला लगा मिला। इसे खोलकर अंदर गए तो कमरों और सेफ के ताले टूटे मिले। घर से कई लाख का जेवर, करीब 23 हजार की नकदी व कुछ अन्य सामान चोरी हो गया था। रविकांत ने करगैना चौकी पुलिस को सूचना दी। तब दो सिपाही उनका घर देखकर चले गए। रविकांत ने बताया कि वह चोरी गए सामान की सूची बनाकर सुबह थाने में सौंपेंगे। रिपोर्ट नहीं लिखी तो अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed