फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   now akhilesh yadav finish samajwadi party

कांग्रेस की लुटिया राहुल ने डुबोई, अब अखिलेश सपा को समाप्त करने में जुटे

Sat, 30 Apr 2022 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
now akhilesh yadav finish samajwadi party
बरेली। प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव को जनता ने जवाब दे दिया है। उनके हवाई दावों की पोल खुल गई है। एक सवाल के जवाब में नंदी ने कहा कि जिन्ना को आदर्श मानने वाले अखिलेश यादव को नहीं पता है कि परिवार के लोगों के साथ कैसे पेश आना है। वह परिवार के ही लोगों को बेइज्जत कर रहे हैं। वह छोटी सोच के नेता हैं। गरीब व्यक्ति का दर्द नहीं जानते है। पिता मुलायम सिंह यादव की मेहनत से कुर्सी पाई। खुद कभी मेहनत नहीं की। जिस तरह कांग्रेस की लुटिया राहुल गांधी ने डुबोई, उसी तरह अखिलेश यादव सपा को समाप्त करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री नंदी शुक्रवार को सर्किट हाउस में बरेली मंडल की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। बरेली मंडल में बेतहाशा बिजली कटौती के सवाल पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के तीन-चार वीआईपी जनपदों में ही बिजली आती थी लेकिन आज भाजपा सरकार ने हर गांव तक बिजली पहुंचाने का काम किया है। बिना भेदभाव के बिजली पहुंचाई गई है। कानून व्यवस्था, विकास कार्यों पर काम किया गया है। कहा, प्रदेश में कानून का शासन है। गुंडे, माफिया के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जनता को यह अभियान काफी पसंद आ रहा है। विपक्ष भी मुख्यमंत्री के इस अभियान की प्रशंसा कर रहा है।
विज्ञापन

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी विकास की रोशनी
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी 75 जिलों में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा के लिए मंत्रियों की टीमें बनाई हैं। इसी के तहत वह बरेली पहुंचे हैं। यहां पूरे मंडल के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री का सपना है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे। इस पर तेजी से काम चल रहा है। जनता ने फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हम जनता की उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं। कहा, सभी प्रतिनिधियों, संगठन के लोगों से मुलाकात, शिकायतें आदि सुनकर इसकी रिपोर्ट सीएम को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed