फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Union Minister of State Jitin Prasad said India no longer signs any agreement under foreign pressure

Bareilly News: केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद बोले- भारत अब विदेशी दबाव में कोई करार नहीं करता

Sat, 31 May 2025 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 31 May 2025 02:12 AM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद शुक्रवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने यहां जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित रानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी समारोह को संबोधित किया। 

विज्ञापन
Union Minister of State Jitin Prasad said India no longer signs any agreement under foreign pressure
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भारत अब विदेशी दबाव में कोई करार नहीं करता। हमारी आबादी ही हमारी ताकत है। देश की बढ़ती ताकत अब किसी से छिपी नहीं है। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को बरेली नगर निगम की ओर से जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित रानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये नया भारत है। अब वही सौदे होंगे, जो जनता के हित में होंगे। जब रिजेक्ट माल विदेश से नहीं आएगा। यह बदलाव गांव तक दिखने लगा है। लोगों की आय बढ़ रही है। हाईवे व एयरपोर्ट बन रहे हैं। मंत्री ने सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर उमेश गौतम से निर्यातकों के हित में कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने रानी अहिल्याबाई होल्कर को सामाजिक न्याय, कला और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रतिमूर्ति बताया। इस मौके पर मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, पीलीभीत जिले के प्रभारी गुलशन आनंद व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


पांच लाभार्थियों को सौंपी चाबी, अन्य को प्रशस्तिपत्र 
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में हरूनगला के राकेश कश्यप, कालीबाड़ी के रजनीश शर्मा, बिहारीपुर के मुकेश, मलूकपुर के किशन कुमार, सीबीगंज के राम किशोर को मकान की चाबी सौंपी गई। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की पिंकी कश्यप, पुष्पा, गुड़िया, बिंदु सक्सेना व गीता राणा को सम्मानित किया। राजो, कांती, रानी, मिथलेश, सपना, लता, गीता, पूजा व माया को सम्मान मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अहिल्याबाई के बताए मार्ग पर चलें : सांसद
रिठौरा कस्बा स्थित झलरापीपल मंदिर परिसर में अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर लोक कल्याण की प्रतिमूर्ति रहीं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मीरा सिंह, जिला पंचायत सदस्य किरन पटेल रहीं। सभी आगंतुकों का नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला देवी ने स्वागत किया। 

इस दौरान अमित कुमार गुप्ता, रामलली, अर्चना, रानी को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें मुस्लिम महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान धनपाल सिंह, सुरेंद्र पटेल, ओपी प्रजापति, राजीव उर्फ लवकुश साहू, रमेश वर्मा, दिनेश भास्कर, सभासद नीरज कुमारी, राधा रानी, देवीदास, मनोज कुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।

लाभार्थी महिलाओं को किया सम्मानित
रानी अहिल्या बाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी समारोह के तहत शुक्रवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान मनरेगा मेट, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया गया।  सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि सरकार योजनाओं का लाभ महिलाओं के नाम से दे रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी महाराज सिंह व बहोरन लाल मौर्य के साथ ही महापौर डॉ. उमेेश गौतम ने भी संबोधित किया। इस मौके पर लाभार्थी सीमा सिंह, प्रियंका देवी, गुंजन शुक्ला, सत्यवती को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। 

आजीविका मिशन ग्रामीण में नीतू वर्मा व ज्ञान देवी को स्वीकृत धनराशि का चेक मिला। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) में हलीमन, शमशुल जहां, नाजरा, नीलम, गुड़िया को आवास की चाबी दी गई। राधा देवी, राजकुमारी, रुकसाना, ममता, जशोदा देवी को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में आवास स्वीकृत पत्र दिए गए। मनरेगा मेट नीतू देवी, आरती देवी व रोजगार सेवक मीनू गंगवार, पुष्पा को सम्मान मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed