फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now a sex racket busted in the hotel of the sister of the ruling party leader

Bareilly News: अब सत्तापक्ष के नेता की बहन के होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट

Thu, 22 May 2025 06:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Now a sex racket busted in the hotel of the sister of the ruling party leader
बरेली। इज्जतनगर में सत्तापक्ष के लोगों व रसूखदारों की सेटिंग से कई जगह सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है। पुलिस ने संजयनगर के संभव होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए सात महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। गिरोह की सरगना बताई जा रही होटल संचालक अपनी सहेली के साथ मौके से खिसक गईं। वह सत्तापक्ष के एक जनप्रतिनिधि की बहन बताई जा रही है। दस मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस टीम सोमवार रात संभव होटल पहुंची तो वहां सात महिलाएं और तीन पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने सभी को दबोच लिया। वहां से 82,500 रुपये, 10 मोबाइल फोन, सेक्सवर्धक दवाएं, मेकअप का सामान, एंट्री रजिस्टर आदि बरामद किया गया। पुलिस रैकेट के संपर्क वाले लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस ने होटल पर ताला डाल दिया है। पुलिस को शक है कि सेक्स रैकेट का नेटवर्क दूसरे जिलों तक फैला हो सकता है और इसके तार राजनीतिक लोगों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


झारखंड, पश्चिम बंगाल और राजस्थान से बुलाई गई थीं युवतियां
संभव होटल में देह व्यापार के लिए राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड की युवतियों को शहर में लोकर किराये के मकान में रखा गया था। इन युवतियों को होटल में बुलाकर ग्राहक जुटाए जाते थे। आधी रकम इन युवतियों को भी दी जाती थी। लखनऊ की आशिया, पश्चिम बंगाल की सपना, अजमीरा और दीपिका माथा, झारखंड की माही, राजस्थान की पल्लवी, बदायूं निवासी मोनिका को गिरफ्तार किया गया है। संजयनगर निवासी सुमित शर्मा, शेरगढ़ मोहम्मदपुर निवासी चन्नू खां, अभयपुर भोजीपुरा निवासी गौस मोहम्मद को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। रैकेट की सरगना मेघा सिटी इज्जतनगर निवासी ज्योति पटेल और छोटी बिहार इज्जतनगर निवासी रेशमा मौके से खिसक गईं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रईसजादों को बुलाकर ऐश कराती थी ज्योति
सैक्स रैकेट में एक सफेदपोश का जुड़ाव सामने आया है। जिस ज्योति पटेल के होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है, उसका भाई सत्ताधारी पार्टी का जनप्रतिनिधि बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, ज्योति पटेल और रेशमा अपने रसूख और संबंधों के जरिये संपन्न ग्राहकों को होटल में बुलाकर उन्हें युवतियां उपलब्ध कराती थीं। होटल की रिशेप्सनिस्ट मोनिका बिना एंट्री के ग्राहकों को होटल के कमरों में भेज देती थी। दोनों इस धंधे से बड़ी कमाई कर रही थीं।
डेढ़ महीने में पकड़े गए तीन सेक्स रैकेट
डेढ़ महीने में पुलिस ने इज्जतनगर इलाके से तीन सेक्स रैकेट पकड़े हैं। अप्रैल में बन्नूवाल नगर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा कर सात महिलाओं समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया था। तीन दिन पहले ही पुलिस ने कर्मचारी नगर चौकी के पास मसाज पार्लर पर छापा मारकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। अब इस तीसरी कार्रवाई से साफ हो गया है कि इलाके में बड़े पैमाने पर जिस्मफरोशी हो रही है। ब्यूरो

--
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा गया। होटल की मालकिन व उसकी सहयोगी इस रैकेट को संचालित कर रही थीं, जो मौके से भाग निकलीं। सात महिलाओं समेत दस लोग गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस तरह के सभी मामलों में कार्रवाई की जा रही है। विवेचना में और नाम प्रकाश में आए तो सफेदपोशों पर भी कार्रवाई होगी। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed